विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BJP-अकाली दल गठबंधन से बरनाला की तीनों सीटों पर बदला सियासी गणित, AAP-कांग्रेस की बढ़ेगी टेंशन; क्या कहते हैं आंकड़े?

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:03 PM (IST)

छह साल बाद शिअद-भाजपा गठबंधन ने बरनाला जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर नए सियासी समीकरण बनाए हैं। चुनावी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि यह पारंपरिक गठजोड़ मुकाबले को त्रिकोणीय और कड़ा बना सकता है।

BJP-अकाली दल गठबंधन का एलान। फोटो जागरण

BJP-अकाली दल गठबंधन का एलान। फोटो जागरण

HighLights

  1. शिअद-भाजपा गठबंधन ने बरनाला में नए समीकरण बनाए।

  2. गठबंधन से मुकाबला त्रिकोणीय और कड़ा हो सकता है।

  3. बरनाला सीट पर अब भाजपा भी मजबूत दावेदारी पेश कर रही।

हेमंत राजू, बरनाला। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह साल बाद फिर हुए गठबंधन ने जिला बरनाला की तीनों विधानसभा सीटों बरनाला (जरनल) भदौड़ (रिजर्व एससी), महलकलां (रिजर्व एससी) में नए सियासी समीकरण पैदा कर दिए हैं। पिछले बारह वर्षों के चुनावी आंकड़ों का विश्लेषण बताता है कि शहरी और ग्रामीण मतदाताओं का यह पारंपरिक गठजोड़ एकजुट होने पर मुकाबले को त्रिकोणीय व कड़ा बना सकता है।

वर्ष 2012 और 2017 के विधानसभा चुनावों में सीट बंटवारे के तहत जिले की तीनों सीटों पर शिअद ने ही गठबंधन उम्मीदवार उतारे थे। 2012 में कांग्रेस ने तीनों सीट जीती, जबकि मलकीत सिंह कीतू शिअद 5522 अंतर से दूसरे स्थान पर व भदौड़ से शिअद दरबारा सिंह गुरू 6969 अंतर से दूसरे पर व महलकलां से गोबिंद सिंह 7391 अंतर से दूसरे स्थान पर रही।

संगरूर सीट पर आप का कब्जा

2017 में जिले की तीनों सीटों पर आप ने जीत हासिल की थी। शिअद तीनों सीटों पर मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनकर तीसरे नंबर पर रही। बरनाला से शिअद के सुरिंदर पाल सिंह सीबिया तीसरे 16495 के अंतर से तीसरे नंबर पर रहे। भदौड़ से शिअद के संत बलबीर सिंह घुन्नस 20784 के अंतर से दूसरे स्थान पर रहे व महलकलां से शिअद के अजीत सिंह शांत को 27064 के अंतर से दूसरे स्थान पर रहे।

वहीं, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भी संगरूर संसदीय सीट पर भगवंत सिंह मान से आप का कब्जा रहा। 2014 में गठबंधन का टिकट शिअद के पास रहा व शिअद तीसरे स्थान पर रहा व 2019 में तीसरे से श्शिअद तीसे स्थान पर रही। गठबंधन टूटने के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों दलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

भाजपा ने शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ बढ़ाई

जिसका असर जिले की तीनों सीटों पर भी दिखा और शिअद-भाजपा के वोट बंट गए थे। 2022 में दोनों दलों के वोट जोड़ने पर भी वे आप से काफी पीछे रहे, लेकिन कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की स्थिति में दिखे। इसके महज दो साल बाद हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में आप का कब्जा बरकरार रहा। वहीं, अलग-अलग लड़ते हुए भाजपा ने शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ बढ़ाई और चौथे नंबर पर रही।

हालांकि अब पहले जैसी स्थिति नहीं है। पहले जहां जिले की तीनों सीटें शिअद के हिस्से आती थी, वहीं अब बरनाला सीट पर भाजपा भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है।

2024 के उप चुनाव में कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल को 2,157 वोटों के अंतर से हराया व 2017 से चल रही आप की राजधानी बनी बरनाला को तोड़ दिया था। इस प्रदर्शन में भाजपा ने तीसरा स्थान हासिल किया था जबकि शिअद ने उप चुनाव नही लड़ा था।

रैंक उम्मीदवार का नाम - पार्टी - मिले वोट - वोट शेयर

  1. कुलदीप सिंह ढिल्लों (काला ढिल्लों) विजेता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) 28,254 28.24%
  2. हरिंदर सिंह धालीवाल आम आदमी पार्टी (आप) 26,097 26.09%
  3. केवल सिंह ढिल्लों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17,958 17.95%
  4. गुरदीप सिंह बाठ निर्दलीय (आप से बागी हुए) 16,899 16.89%
  5. गोविंद सिंह संधू शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) 7,900 7.90%

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।