विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीचर ने नाबालिग छात्रा को अगवा कर बनाया बंधक और करता रहा दुष्‍कर्म

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 09:59 AM (IST)

बरनाला मेें एक गतका टीचर ने स्‍कूल से नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसने उसे बंधक बनाकर ...और पढ़ें

टीचर ने नाबालिग छात्रा को अगवा कर बनाया बंधक और करता रहा दुष्‍कर्म
टीचर ने नाबालिग छात्रा को अगवा कर बनाया बंधक और करता रहा दुष्‍कर्म

जेएनएन, बरनाला। यहां के एक स्‍कूल से एक टीचर ने गांव हमीदी की एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर फरार हो गया। टीचर ने उसे अपनी मौसी के घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सोशल मीडिया के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर परिजन और गांववालों ने पुलिस की मदद से पीडि़ता को  छुड़वाया। पुलिस ने आरोपी की मौसी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

परिजनों ने बताया कि 4 सितंबर को लड़की स्‍कूल गई थी। डेढ़ बजे स्‍कूल में छुट्टी हाेने के बाइ गतका टीचर ने उसका अपहरण कर लिया। लड़की घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। वे लड़की के साथ ही आरोपी की भी तलाश की रहे थे। वे पिछले एक सप्ताह से खुद बच्ची और आरोपी की खोज में लगे थे। उन्‍हाेंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की।

सोशल मीडिया पर अपील देख एक ऑटो चालक ने लड़की और टीचर के बारे में सूचना दी। इस सूचना के आधार पर गांव हमीदी निवासियों व सीआइए स्टाफ बरनाला के इंचार्ज बलजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ पटियाला के रक्खड़ा के पास गांव अजनौदा में छापा मारा। यहां आरोपी की मौसी सुखविंद कौर के घर लड़की के होने की सूचना मिली। वहां पीडि़ता को भूसा वाले कमरे से बरामद किया गया। पीडि़ता के मुंह में कपड़ा डाल बंधा था और वह बेहोशी की हालत में थी।

पुलिस उसे अपने साथ लेकर आई और बरनाला के सिविल अस्पताल में उसका इलाज करवाया। वहां लड़की का  मेडिकल भी करवाया।  आरोपी गतका टीचर गगनदीप सिं के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पीडि़ता को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर परिजनों को सौंप दिया गया।

-----------

लड़की के पिता से रंजिश रखता था आरोपी

लड़की के ताया ने बताया कि आरोपी गगनदीप सिंह गांव हमीदी के गुरुघर में बच्चों को गतका और गुरबाणी सिखाता था। 22 अगस्त को गुरुघर की प्रबंधक समिति ने उसको हटा दिया। उस प्रबंधक समिति के सदस्यों में लड़की के पिता भी थे। इसी रंजिश में उसने लड़की को अगवा कर  उससे दुष्‍कर्म किया।