हरीगढ़ पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत
श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त हुई 65वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरीगढ़ की 17 व 19 वर्ग लड़कों की टीमों ने रस्साकस्सी में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 11:05 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:15 AM (IST)
संवाद सूत्र, बरनाला : श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त हुई 65वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरीगढ़ की 17 व 19 वर्ग लड़कों की टीमों ने रस्साकस्सी में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। इसमें तरनतारन की टीम प्रथम स्थान पर रही। राज्य स्तरीय खेलों में दूसरा स्थान हासिल करने पर खिलाड़ियों का गांव हरीगढ़ पहुंचने पर गांव वासियों व स्कूल स्टाफ द्वारा स्वागत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें