विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरनाला के विकास पर खर्च होंगे 5 करोड़, सांसद डॉ. राजिंदर गुप्ता ने बोले- 30 संस्थाओं को मिलेगी करीब 2 करोड़ की ग्रांट

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:13 PM (GMT+05:30)

राज्यसभा सदस्य डॉ. राजिंदर गुप्ता ने बरनाला में विकास कार्यों की रूपरेखा तय करने के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ ...और पढ़ें

बरनाला में डॉ राजिंदर गुप्ता की विकास पहल 2 करोड़ की ग्रांट की सिफारिश।

बरनाला में डॉ राजिंदर गुप्ता की विकास पहल 2 करोड़ की ग्रांट की सिफारिश।

हेमंत राजू, बरनाला। राज्यसभा सदस्य एवं ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक पद्मश्री डाक्टर राजिंदर गुप्ता की ओर से बरनाला के विकास कार्यों की रूपरेखा लोगों की वास्तविक जरूरतों के अनुसार तैयार करने की पहल की जा रही है।

इसी कड़ी में आज उन्होंने बरनाला की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की जरूरतों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान करीब 25 से 30 संस्थाओं को लगभग 2 करोड़ रुपये की ग्रांट देने की सिफारिश की गई।

संस्थाओं की जरूरतों के अनुसार की जाएगी ग्रांट की सिफारिश

बैठक के दौरान विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों में सुविधाओं की कमी और जरूरी विकास कार्यों को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए। डाक्टर गुप्ता ने उनकी समस्याओं और प्रस्तावित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इस ग्रांट से संस्थाओं द्वारा किए जा रहे समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

5 करोड़ के फंड से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का होगा विकास

उल्लेखनीय है कि डाक्टर राजिंदर गुप्ता की ओर से बरनाला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये के सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमपी लैड) का इस्तेमाल लोगों की जरूरतों के अनुसार करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए गांवों के पंचों-सरपंचों, शहरी पार्षदों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए जा रहे हैं।

इन सुझावों के आधार पर सड़कों, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेलों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य विकास कार्यों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना और उपलब्ध फंड का अधिक प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करना है।अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सिफारिश किए गए प्रस्तावों को कब मंजूरी मिलती है और विकास कार्य कब जमीनी स्तर पर शुरू होते हैं।

राज्यसभा सदस्य पद्मश्री राजिंद्र गुप्ता बरनाला में लोक मिलनी के दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से वार्तालाप करते हुए। उनके साथ खड़े सर्वहितकारी विद्या मंदिर बरनाला के प्रधान एडवोकेट जीवन मोदी व अन्य संगठनों के प्रति निधि। -कशिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।