जय श्रीराम के घोष से गूंजा बरनाला
श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीराम नवमी उत्सव कमेटी बरनाला की तरफ से कोविड-19 के नियमों की पालना के तहत भगवान श्रीराम चन्द्र की 15वीं शोभायात्रा निकाली गई।
जागरण संवाददाता, बरनाला
श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीराम नवमी उत्सव कमेटी बरनाला की तरफ से कोविड-19 के नियमों की पालना के तहत भगवान श्रीराम चन्द्र की 15वीं शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न देवी देवताओं की झाकियां शामिल थीं। शोभायात्रा मंदिर बाबा गीटी वाला से आरंभ होकर केसी रोड, पीसी रोड व सदर बाजार से होते हुए मंदिर में ही समाप्त हुई। श्री राम जन्मोत्सव को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों को व सदर बाजार को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। बैड बाजों के संगीत पर विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि व राम भक्त मस्त होकर नाचते रहे व जय श्री घोष करते रहे। शोभायात्रा का पूजन कालोनाइजर विष्णु सिगला ने किया। ध्वजारोहण फलाइंग फेदर के एमडी शिव सिगला, ज्योति प्रचंड कालोनाइजर शशी चोपड़ा, नारियल की रस्म ग्रीन एवेन्यू के एमडी अशोक गर्ग लक्खी व शोभा यात्रा का शुभारंभ आस्था एन्कलेव के एमडी दीपक सोनी ने किया।
कमेटी के प्रधान भारत मोदी, महासचिव इंजीनियर कंवल जिदल, इंचार्ज जेई अशोक जिदल, उपप्रधान बीरबल ठेकेदार, विनोद कांसल, त्रिलोकी नाथ, डाक्टर राकेश मेहरा, जीवन बांसल, रजत बांसल लक्की, विशेष नरवालियां काला, कशिश नरवालियां काकू, चांद बांसल, गोपाल शर्मा गाल्ली, विपिन धरणी, दविदर जिदल, विजय बांसल हैप्पी, रूपिदर पप्पु, अनिल बिल्लू आदि ने बताया कि बुधवार को नवमी के दिन सुबह दस बजे मंदिर बाबा गीटी वाला में रखे श्री रामायण जी के पाठ के भोग डाले जाएंगे।