विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab: जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर युवक की हत्या, छुड़ाने आए दो अन्य घायल, हत्यारोपी फरार

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 05 Feb 2023 03:52 PM (IST)

पंजाब के बरनाला में जमीनी पानी के विवाद की रंजिश को लेकर युवक की हत्‍या कर दी गई। वहीं उसके ...और पढ़ें

जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर युवक की हत्या, छुड़ाने आए दो अन्य घायल, हत्यारोपी फरार
जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर युवक की हत्या, छुड़ाने आए दो अन्य घायल, हत्यारोपी फरार

हेमंत राजू, बरनाला: थाना महल कलां के अधीन आते गांव सहजड़ा में जमीनी पानी के विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार देर रात तेज धार हथियार से 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं उसे छुड़ाने आए एक महिला व युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। आस पास के लोगों को एकत्र होते देख हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। थाना महलकलां की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल बरनाला भेज कर केस की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

Punjab News: ससुराल परिवार से दुखी होकर विवाहिता ने फंदा लगा की आत्महत्या, पति व सास पर केस दर्ज

डीएसपी महल कलां गमदूर सिंह ने बताया की मृतक युवक जगदीप सिंह की माता नंगिदर कौर पत्नी नरोतम सिंह निवासी गांव सहजड़ा जिला बरनाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा 19 वर्षीय युवक जगदीप सिंह पैदल अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनके पड़ोसी आरोपित जगसीर सिंह सीरा व उसके पिता गुरचेत सिंह की जगदीप सिंह के साथ आपसी तकरारबाजी हो गई।

आरोपित जगसीर सिंह सीरा व उसके पिता गुरचेत सिंह ने किसी तेजधार हथियार से जगदीप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। इस झगड़े के दौरान जगदीप सिंह की चाची कमलजीत कौर पत्नी हरपाल सिंह व रमनदीप सिंह पुत्र हरपाल सिंह उसे छुड़ाने लगे तो आरोपितों ने उन पर भी हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों को घायल अवस्था में तुरंत सिविल अस्पताल महल कला में भर्ती करवाया जहां जगदीप सिंह की मौत हो गई।

Muktsar: लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

घायल कमलजीत कौर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया व रमनदीप सिंह को सिविल अस्पताल बरनाला रेफर किया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा हैं। डीएसपी महल कलां गमदूर सिंह ने बताया कि मृतक जगदीप सिंह की माता नंगिदर कौर के बयानों के आधार पर नामजद आरोपित जगसीर सिंह सीरा व उसके पिता गुरतेज सिंह निवासी सहजड़ा के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।