पंजाब स्टेट मनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन ने जलाया पंजाब सरकार का पुतला
पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन संयुक्त कर्मचारी फ्रंट पंजाब व यूटी संगठनों ने पंजाब स्तर पर जिला हेड क्र्वाटरों पर पंजाब सरकार के पुतले जलाए।
संवाद सूत्र, बरनाला : पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन, संयुक्त कर्मचारी फ्रंट पंजाब व यूटी संगठनों ने पंजाब स्तर पर जिला हेड क्र्वाटरों पर पंजाब सरकार के पुतले जलाए। बरनाला में भी संगठन की तरफ से पुतला जलाया गया व रोष व्यक्त किया गया। पंजाब सुबार्डिनेट सर्विस फैडरेशन के नेता कर्मजीत सिंह बीहला, मास्टर बख्शीश सिंह, तरेसम भट्ठल, रविदर शर्मा ने कहा कि सरकार हमारी जायज मांगों को खत्म करने पर तुली हुई है। कर्मचारियों को पेंशन से वंचित किया जा रहा है, पे कमिशन की रिपोर्ट साढ़े चार वर्ष लेट होने पर भी रिलीज नहीं की गई, पोस्टें खत्म की जा रही है। 15 अगस्त को संगठन के फैसले अनुसार अपने घरों पर काले झंडे लगाकर रोष प्रगट किया जाएगा। इस अवसर पर मनोहलर लाल, रेशम सिंह, हरपाल सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित थे।