पैरोल पर गया कैदी नहीं लौटा, मामला दर्ज
थाना भदौड़ की पुलिस ने पैरोल पर गए एक कैदी के वापस न लौटने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 11:03 PM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 11:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बरनाला
थाना भदौड़ की पुलिस ने पैरोल पर गए एक कैदी के वापस न लौटने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंधी जानकारी देते सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि कैदी लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी कोठे बाबा भान सिंह वार्ड एक भदौड़ थाना निहाल सिंह वाला में पांच वर्ष की सजा काट रहा है। उसे 16 सितंबर 2020 को आठ सप्ताह की पैरोल पर रिहा किया गया था। जिसकी जेल वापसी 12 नवंबर 2020 बनती थी कितु कोविड-19 की महामारी दौरान हाई पावर कमेटी की हिदायतों अनुसार उसकी पैरोल में बढ़ावा कर दिया गया था जिसके अनुसार अब उसकी वापसी 8 मई 2021 को बनती थी कितु उक्त बंदी पैरोल काटकर जेल वापस नहीं आया। जिस पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें