विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदौड़ के बरनाला रोड पर ओवरलोडेड बोलेरो पिकअप पलटी, सामान सड़क पर बिखरा

Published: Sun, 29 Nov 2026 11:02 PM (IST)

भदौड़ के बरनाला रोड पर एक ओवरलोडेड बोलेरो पिकअप पलट गई, जिससे उसमें लदा तंदूर, टब और गैस भट्टियों सहित भारी सामान सड़क पर बिखर गया। तेज रफ्तार और अचानक कट मारने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, हालांकि कोई गंभीर चोट की खबर नहीं है और सामान समेटने का काम शुरू हो गया।

भदौड़ में बरनाला रोड पर पलटी ओवरलोडेड बोलेरो पिकअप, भारी सामान सड़क पर बिखरा

भदौड़ में बरनाला रोड पर पलटी ओवरलोडेड बोलेरो पिकअप, भारी सामान सड़क पर बिखरा

HighLights

  1. भदौड़ में बरनाला रोड पर ओवरलोडेड बोलेरो पिकअप पलटी।

  2. वाहन में लदा तंदूर, टब, गैस भट्टियां सड़क पर बिखरीं।

  3. तेज रफ्तार और अचानक कट मारने से हादसा हुआ।

संवाद सूत्र, भदौड़। भदौड़ के बरनाला रोड पर पुरानी ट्रक यूनियन के समीप शनिवार को तंदूर, टब और गैस भट्टियों सहित भारी सामान से लदी एक ओवरलोडेड बोलेरो पिकअप पलट गई।

हादसे के बाद वाहन में लदा सामान सड़क पर चारों ओर बिखर गया। बाद में वाहन को सीधा कर सामान समेटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मौके से मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो पिकअप नंबर पीबी-19सी-5101 भदौड़ की ओर से बरनाला जा रही थी। इसमें तंदूर, टब, गैस भट्टियां और अन्य सामान लदा हुआ था।

पुरानी ट्रक यूनियन के पास पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और बस बाडी वर्कशाप के सामने स्थित एक ढाबे की दीवार से टकराते हुए पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। सामने अचानक कुछ आ जाने के कारण चालक ने कट मारा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सामान सड़क पर बिखर गया।

घटनास्थल पर वाहन का मालिक होने का दावा कर रहे एक व्यक्ति ने बताया कि वह खुद वाहन चला रहा था और अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। हालांकि, आसपास मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि वाहन कोई दूसरा युवक चला रहा था और उसके घायल होने की भी चर्चा थी। इस संबंध में मौके पर मौजूद व्यक्ति ने इन बातों से इनकार किया।

इसके बाद वाहन को सीधा करवाकर एक खाली प्लाट में खड़ा कर दिया गया। सामान को दूसरी गाड़ी में लादने के लिए भी जल्दबाजी की जा रही थी। 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क करने पर बताया गया कि उन्हें इस हादसे की कोई जानकारी नहीं थी। वहीं, मौके पर मौजूद व्यक्ति ने पत्रकारों को घटना की कवरेज करने से रोकने का भी प्रयास किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।