अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
थाना सिटी-वन की पुलिस ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता बलदेव सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी बरनाला ने शिकायत दर्ज करवाई है।
संवाद सूत्र, बरनाला : थाना सिटी-वन की पुलिस ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता बलदेव सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी बरनाला ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह अपने साढू जसविंदर सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी खेड़ी चहला के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिल से जा रहे थे। ट्राइडेंट फैक्ट्री बरनाला के पास अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से जसविंदर सिंह के मोटरसाईकिल को फेट मार दी, जिस कारण वह गंभीर घायल हो गया। घायल जसविंदर सिंह को सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया, परंतु वहां जसविंदर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।