सड़क हादसे में एक घायल, केस दर्ज
बरनाला थाना सिटी-1 की पुलिस ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में बस चालक पर केस।
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 04:27 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 04:27 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरनाला : थाना सिटी-1 की पुलिस ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में बस चालक कुलवीर सिंह निवासी भोतना पर केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार सुखविदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरपाल सिंह पुत्र वरियाम सिंह निवासी नाईवाला ने बताया कि वह अपनी कार पर वाल्मीकि चौक बरनाला के पास जा रहा था तो पीआरटीसी बस की
बस नंबर-19एच-9816 के चालक कुलवीर सिंह ने बड़ी लापरवाही से बस लाकर शिकायतकर्ता की गाड़ी में मारी, जिस कारण शिकायतकर्ता गंभीर घायल हो गया। उसे आस-पास के लोगों ने सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर बस चालक कुलवीर सिंह निवासी भोतना पर केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें