नगर पंचायत हंडिआया ने सभी रास्तों को किया सील
हंडिआया बरनाला सेखा रोड बरनाला पर कोरोना पॉजिटिव केस आने के उपरांत गांव को किया सील।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 05:29 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 05:29 PM (IST)
संवाद सूत्र हंडिआया, बरनाला :
सेखा रोड बरनाला पर कोरोना पॉजिटिव केस आने के उपरांत नगर पंचायत हंडिआया द्वारा समाज सेवी लोगों के सहयोग से हंडिआया को आने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह बंद करके पूरे कस्बे को सील कर दिया गया। यह जानकारी नगर पंचायत हंडिआया के प्रधान अश्वनी कुमार आशू, चमकौर सिंह व गुरप्रीत सिंह ने दी। उन्होंने कस्बा निवासियों को अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सरकार के आदेशों की पालना करते हुए घरों से बाहर न निकलें व सतर्कता बरतें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें