विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विगत 12 दिनों में 3050 एमटी धान की आया

By JagranEdited By:
Published: Sat, 13 Oct 2018 06:24 PM (IST)

विगत 12 दिनों में अनाज मंडी बरनाला में 3050 मीटरिक टन धान की आमद हुईविगत 12 दिनों में अनाज मंडी ...और पढ़ें

विगत 12 दिनों में 3050 एमटी धान की आया
विगत 12 दिनों में 3050 एमटी धान की आया

महमूद अली मंसूरी, संवाद सूत्र बरनाला प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुसार पहली अक्टूबर से अनाज मंडियों में धान की आमद शुरु हो चुकी है। अनाज मंडी बरनाला में 12 अक्टूबर तक 3050 मीटरिक टन धान की आमद हो चुकी है, जिसमें से 2767 मीट्रिक टन धान विभिन्न एजेंसियों द्वारा खरीदा जा चुका है। 1040 एमटी धान की लिफ्टिंग भी हो गई है।

इस बारे में गुरदेव ¨सह पुत्र अर्जुन ¨सह निवासी ठुल्लीवाल, मनजीत ¨सह पुत्र अमर ¨सह निवासी ठुल्लीवाल, भान ¨सह पुत्र छोटा ¨सह निवासी ठुल्लीवाल ने बताया कि वह 7-8 दिन से अनाज मंडी में बैठे है, परंतु उनकी धान की किसी भी खरीद एजेंसी द्वारा खरीद नहीं की गई। उन्होंने कहा कि धान की खरीद नहीं होने के कारण उन्हें पूरी रात यहां ही गुजारनी पड़ती है, उन्हें आस-पास के झुग्गी-झोपड़ी में रहते लोगों द्वारा चोरी होने का भी डर है। दूसरी तरफ बेसहारा पशु आस-पास घूमते रहते हैं, जिस कारण उन्हें हमेशा डर लगा रहता है कि वह उनकी फसल को खराब ना कर दें। उन्होंने बताया कि उन्हें खाना भी बाहर से खाना पड़ता है। इस तरह उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जगरूप ¨सह पुत्र दीवान ¨सह निवासी ईना बाजवा ने बताया कि वह 6 दिन से अनाज मंडी में अपना धान लेकर बैठे है, परंतु किसी भी खरीद एजेंसी द्वारा धान की खरीद नहीं की गई। जिस कारण वह अपनी फसल की चौकीदारी करने के लिए 24 घंटे यहीं बिताने पड़ते है। उन्होंने बताया कि मौसम बदलने के कारण रात को ठंड होने लगती है, जिस कारण वह बुजुर्ग होने के कारण व घुटनों में दर्द होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस संबंध में डीसी बरनाला धर्मपाल गुप्ता ने कहा कि किसानों द्वारा लाई गई धान में नमी ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं हो रही है। जब धान की नमी 17 प्रतिशत हो गई, तब धान की खरीद तुरंत कर ली जाएगी।