यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रात को चुपके से घर में घुसा चचेरा भाई, नाबालिग से किया दुष्कर्म
बरनाला के भदौड़ में एक नाबालिग लड़के ने अपनी चचेरी नाबालिग बहन को ही हवस का शिकार बना दिया। लड़का घटना के बाद से फरार है।

बरनाला [हेमंत राजू]। कस्बा भदौड़ में नाबालिग लड़की को उसके चचेरे भाई ने ही हवस का शिकार बना डाला। लड़की के पिता नहीं हैं। उसकी मां ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अारोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापमारी कर रही है।
शिकायत के मुताबिक 23 अक्तूबर की सुबह पीड़िता की मां चाय बनाकर उसे देने लगी तो वह अचानक गिर गई। वह उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर गई। डॉक्टर ने बताया कि उसकी बेटी से दुष्कर्म हुआ है। महिला ने इसकी सूचना थाना भदौड़ को दी और बेटी को लेकर सिविल अस्पताल बरनाला चली गई। पुलिस ने वहां पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद उसका मेडिकल करवाया। डॉक्टर ईशा गुप्ता के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट मोहाली लैब से आएगी।
यह भी पढ़ेंः शादी के छह दिन बाद पति को नशीला पदार्थ दे नवविवाहिता हुई थी फरार, गिरफ्तार
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जसविंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान जज कुलविंदर कौर की अदालत बरनाला में दर्ज करवा दिए हैं। आरोपी व पीड़िता के घर की दीवार सटी हुई है। आरोप के मुताबिक आरोपी 22 अक्तूबर की रात को वह उनके घर आया और बच्ची से दुष्कर्म किया।
