मनीश कुमार बने नगर कौंसिल भदौड़ के प्रधान
नगर कौंसिल के चुनाव में मनीश कुमार को प्रधान नियुक्त किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 03:31 PM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 03:31 PM (IST)
संवाद सूत्र, भदौड़ (बरनाला)
नगर कौंसिल के चुनाव में मनीश कुमार को प्रधान नियुक्त किया गया है। राज रानी को उपप्रधान नियुक्त किया गया है। मंगलवार को मनीश कुमार अपने साथी पार्षदों सहित नगर कौंसिल पहुंचे। पार्षद लाभ सिंह, पार्षद मनजीत कौर, पार्षद गुरपाल सिंह, पार्षद कर्मजीत कौर, पार्षद नाहर सिंह, पार्षद राज रानी, पार्षद मनदीप कौर ने बहुमत पेश किया। जिस उपरांत मनीश कुमार को नगर कौंसिल का प्रधान नियुक्त कर दिया गया।
दूसरी तरफ पार्षद जगदीप सिंह जग्गी पक्ष ने इस चुनाव का बायकाट किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनाजा निकल चुका है। पैसे के दम पर दल बदलुओं को प्रधान घोषित किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें