केवल सिंह ढिल्लों ने जिले के भाजपा नेताओं व वर्करों के साथ की बैठक
संगरूर लोकसभा उपचुनाव के बाद सोमवार को केवल सिंह ढिल्लों ने बरनाला जिले से संबंधित भारतीय जनता पार्टी की लीडरशिप पार्टी के वर्करों व गांवों के पंचों-सरपंचों से बैठक की।
जागरण संवाददाता, बरनाला
संगरूर लोकसभा उपचुनाव के बाद सोमवार को केवल सिंह ढिल्लों ने बरनाला जिले से संबंधित भारतीय जनता पार्टी की लीडरशिप, पार्टी के वर्करों व गांवों के पंचों-सरपंचों से बैठक की। वर्करों को पार्टी को मजबूत करने के लिए भी उत्साहित किया।
ढिल्लों ने कहा कि उपचुनाव दौरान संगरूर लोकसभा हलके की तरह बरनाला जिले में भी भाजपा ने पहली चुनाव अपने दम पर लड़ी है। बरनाला शहर, धनौला, हंडिआया, तपा मंडी, भदौड़ व कई गांवों में भाजपा को लीड मिली है जो पार्टी के लिए शुभ संकेत है। इस चुनाव ने जहां पार्टी के हौंसले बुलंद किए हैं, वहीं चुनाव ने संकेत दिए हैं कि पंजाब में आगामी समय भाजपा का ही है। तीन माह सत्ता में आई आम आदमी पार्टी को लोगों ने नकार दिया है। भाजपा लोगों के लिए उम्मीद की किरण की तरह है। आगामी 2024 व 2027 चुनावों को पूरे जोश व उत्साह से भाजपा लड़ेगी व जीत दर्ज करेगी। इसके लिए पार्टी के संगठन ढांचे को मजबूत किया जाएगा। हर शहर, कस्बे, गांवों व बूथ स्तर तक पार्टी का विस्तार किया जाएगा। भाजपा की केंद्र सरकार की लोकपक्षीय नीतियों से अवगत करवाकर पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने उप चुनाव में सहयोग देने के लिए भाजपा की जिला लीडरशिप, पंजाब लोक कांग्रेस, शिअद संयुक्त व गांवों के पंचों, सरपंचों व समूह समर्थकों का धन्यवाद किया।
इस मौके भाजपा के जिला प्रधान यादविदर शंटी, नीरज जिदल, नरिदर गर्ग नीटा, मंगल देव, गुरमीत सिंह बावा, राजिदर उप्पल, अशोक कुामर, गुरदर्शन बराड़, जीवन धनौला, जगतार सिंह, अश्वनी आशु, सतीश जज, धर्म सिंह फौजी, रूप कौर, हरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, सोहन मित्तल, जगतार सिंह, खुशी मोहम्मद, विनोद कुमार, ज्ञान चंद, भोलू सिंह, गुरप्रीत सिंह, परमजीत कौर, दर्शन सिंह, सुरजीत सिंह, काला सिंह, संसार सिंह, जगमेल सिंह, संदीप जेठी, सनी बडबर, बूटा सिंह, गुरजिदर सिंह, मनजिदर सिंह, मनोज कुमार, परमजीत सिंह, हरकेश सिंह, बलजिदर सिंह, मिट्ठू सिंह, गगन सेखां आदि उपस्थित थे।