दुर्गा अष्टमी के दिन 11 घरों में कन्या ने लिया जन्म
संवाद सहायोगी बरनाला जिले में दुर्गा अष्टमी के दिन 11 घर में संतान के रूप में बेटी का जन्म हुआ।
संवाद सहायोगी, बरनाला :
जिले में दुर्गा अष्टमी के दिन 11 घर में संतान के रूप में बेटी का, दुर्गा अष्टमी के दिन घर में कन्या के रूप में बेटी ने जन्म लिया। शनिवार को सिविल अस्पताल बरनाला में जसवीर कौर निवासी मोड़ नाभा बरनाला के घर में कन्या ने जन्म लिया। दंपती ने बताया कि उनके घर में जिस लड़की ने कन्या के रूप में जन्म लिया है व उनके लिए बहुत ही भाग्यशाली है। दूसरे समन दीप कौर निवासी मुकंद पूरी गगराओं मायका बरनाला के घर कन्या ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा व अच्छे संस्कार देंगे, ताकि वह देश के लिए एक मिसाल पेश करें व देश का नाम रोशन करें। मनप्रीत कौर निवासी निहालु वाला के घर में बेटी के जन्म से वे बहुत खुश हैं। नीलम देवी निवासी बरनाला के बेटी आने से खुशी जाहिर की। रमनदीप कौर निवासी जोहल पत्ती के घर में भी बेटी ने जन्म लिया। इस अवसर पर लड़की के माता पिता ने बताया कि वह वाहेगुरू जी से बहुत समय से एक लड़की की कामना मांग रहे थे, उनकी यह मनोकामना पूरी हो गई है। वीरपाल कौर निवासी संगरूर के घर में भी कन्या ने जन्म लिया। मनप्रीत कौर निवासी हमीदी के घर में भी कन्या ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते है, क्योकि एक बेटी ही है जो दो घरों को आपस में जोड़ती है व दो घरों पर राज करती है।