धान अधिक तोल रहे आढ़तिए को पकड़ा
संवाद सूत्र तपा, बरनाला : गांव महिता के खरीद केंद्र में भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) के नेताओं ने एक आढ़तिए को किसान की धान अधिक तोल करते हुए रंगे हत्थी पकड़ लिया।
संवाद सूत्र तपा, बरनाला : गांव महिता के खरीद केंद्र में भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) के नेताओं ने एक आढ़तिए को किसान की धान अधिक तोल करते हुए रंगे हत्थी पकड़ लिया। गांव महिता के किसान बिन्दर ¨सह पुत्र दरबारा ¨सह ने अपनी धान के 162 गट्टे आढ़तिया द्वारा भरे थे। उसको शक हुआ कि उसकी फसल का झाड़ कम निकला है। किसान ने भाकियू के नेताओं दर्शन ¨सह महिता, गुरनैब धौला, बलदेव ¨सह, सुखदेव ¨सह, चंद धौला, केवल घड़ैली, कुलवंत महिता, यशवंत घड़ैली को बुला कर उनकी उपस्थिति में गट्टों की तोल की तो उनमें से 250 से 300 ग्राम धान अधिक पाई गई व मार्केट कमेटी के अधिकारियों को मौके पर बुला लिया गया। आढ़तिया राजू महिता ने कहा कि धान में 23 प्रतिशत से अधिक की नमी है जिस कारण 250 से 300 ग्राम की कटौती लगाई गई थी। किसान यूनियन के नेताओं ने प्रशासन व आढ़तिया खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि किसानों के साथ यह धक्का है व हर किसान के साथ 250 ग्राम प्रति गट्टे के हिसाब के साथ कटौती लगाई जाती रही है। उन्होंने आढ़तिया का लाइसेंस रद्द करने की मांग की। इस संबंध में मार्केट कमेटी तपा के सचिव नछत्तर ¨सह धालीवाल ने कहा कि संबंधित आढ़तिया को जुर्माना किया जाएगा व किसान को उसकी अधिक तोल फसल का मूल्य दिया जाएगा।