बारिश से मकान की छत गिरी, किशोरी घायल
बरनाला 2 दिन से हो रही बूंदाबांदी के चलते गांव सेखा में शुक्रवार की रात साढ़े बारह बजे छत गिरी एक घायल।
संवाद सूत्र, बरनाला : जिला बरनाला के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई करीब 50 एमएम बारिश के चलते गांव सेखा में शुक्रवार की रात करीब साढ़े बारह बजे घर की छत गिर गई। हादसे में एक बच्ची घायल हो गई। घर के मालिक काका सिंह सिंह ने बताया कि वह बाहर सोया हुआ था व उसके बच्चे कमरे में सोए हुए थे। छत का जब थोड़ा सा हिस्सा गिरा तो उसके बच्चे एकदम से कमरे से निकलकर बाहर आ गए। इसके बाद पूरी छत ही नीचे गिर गई। हादसे में उसकी 15 वर्षीय बेटी गगनदीप कौर घायल हो गई। जबकि कोई बड़ा नुक्सान होने से बचाव रह गया। उन्होंने कहा कि छत गिरने से उनके करीब 50 हजार रुपये के समान का काफी नुक्सान हो गया है, वह सरकार से मांग करता है कि उनको मुआवजा दिया जाए ताकि वह हुए नुक्सान की भरपाई हो सके।