Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरया से गूंजा शहर

गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के जैकारों व रंग बिरंगे गुलाल के रंगों में रंगा शहरगणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के जैकारों व रंग बिरंगे गुलाल के रंगों में रंगा शहरगणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के जैकारों व रंग बिरंगे गुलाल के रंगों में रंगा शहरगणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के जैकारों व रंग बिरंगे गुलाल के रंगों में रंगा शहरगणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के जैकारों व रंग बिरंगे गुलाल के रंगों में रंगा शहरगणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के जैकारों व रंग बिरंगे गुलाल के रंगों में रंगा शहर

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 05:28 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 05:55 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया से गूंजा शहर
गणपति बप्पा मोरया से गूंजा शहर

संवाद सहयोगी, बरनाला : शहर के विभिन्न मंदिरों, गली मोहल्लों में श्रद्धालुओं द्वारा अपने-अपने घरों व मंदिरों में स्थापित किए गजानन महाराज को घर में 7 दिन के पूजन के बाद शहर में से भव्य शोभायात्रा निकाल रंग बिरंगे गुलाल से खेल करके श्री गणेश की की मूर्ति को विसर्जित किया गया।

loksabha election banner

इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा में नाच झूम कर रंग खेल खूब आनंद लिया व गणपति बप्पा के रंग में रंग चले। बुधवार को शहर के आदि शक्ति कला मंदिर, श्री गणेश क्लब बरनाला आदि क्षेत्रों में श्रद्धालुओं द्वारा श्री गणेश उत्सव को बड़े ही श्रद्धा व धूम धाम से मनाया गया।

इस अवसर पर मंदिरों से स्थापित गजानन को रंग बिरंगे गुलाल से रंग करके बप्पा के दरबार को रंग बिरंगी लाइटों, फूलों से सजाया गया। शहर में डीजे पर ऊंची ऊंची आवाज में चल रहे भजन देवा ओ देवा, देवा ओ देवा, गणपति देवा, स्वामी तुमसे बढ़कर कौन, बाबा तुमसे बढ़कर कौन, एक दो तीन चार गणपति तेरी जै जै जयकार, देवा, श्री गणेशा, देवा, श्री गणेशा, की गूंज से गुंजा शहर चारों ओर श्री गणेश जी के जयकारों व गणपति बप्पा मोरियां की धून सुनाई दी। इस अवसर पर विसर्जन के लिए गणपति बप्पा की प्रतिमा को पानी में विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं द्वारा रंग बिरंगे फूलों व गुब्बारों से क्रेन को सजाया गया, वहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में ट्रैफिक को कंट्रोल किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.