स्वतंत्रता सेनानियों के हकों की लड़ाई में हमेशा उनके साथ: बीबी भट्ठल
फ्रीडम फाइटर उत्तराधिकारी जत्थेबंदी ने प्रांतीय प्रधान हरिदरपाल सिंह खालसा के नेतृत्व में जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के आडिटोरियम में नेताजी सुभाष चंद्र के जन्मदिन को समर्पित वार्षिक समागम करवाया।
संवाद सहयोगी, संगरूर : फ्रीडम फाइटर उत्तराधिकारी जत्थेबंदी ने प्रांतीय प्रधान हरिदरपाल सिंह खालसा के नेतृत्व में जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के आडिटोरियम में नेताजी सुभाष चंद्र के जन्मदिन को समर्पित वार्षिक समागम करवाया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब राज्य योजना बोर्ड की उपचेयरपर्सन राजिदर कौर भट्ठल सहित बाहरी राज्यों के फ्रीडम फाइटरों ने शिरकत की। नेता सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धासुमन भेंट किए। प्रांतीय प्रधान खालसा ने कहा कि मौजूदा समय में बहुत दुख की बात है कि जिन स्वतंत्रता सेनानी ने देश के लिए अपना बलिदान दिया। उनके वारिसों को आजाद देश में रहने के लिए अपने हकों के लिए सड़कों पर संघर्ष करने पड़ रहे हैं। सरकार फ्रीडम फाइटरों के परिवारों को दिए जानी वाली सुविधाओं के वादे कर पूरा करने से किनारा कर लिया गया है, जिससे समूह स्वतंत्रता सेनानियों में रोष है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने शहीदों के परिवारों को उनके बनते हक न दिए तो आने वाले समय में तेज संघर्ष किया जाएगा। राजिदर कौर भट्ठल ने कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी के परिवार की बेटी होने के नाते जत्थेबंदी की ओर से शुरू किए गए प्रत्येक संघर्ष में साथ देंगी। वह सरकार व प्रशासन से कुछ नहीं मांगेगी, बल्कि अपने हक लेकर सच्चाई की लड़ाई में हमेशा डटकर साथ निभाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी स्वतंत्रता सेनानी या उनके परिवारिक सदस्यों को किसी भी टोल प्लाजा पर रोका जाता है तो वह संबंधित कंपनी या जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।
एडीसी राजेश त्रिपाठी ने विश्वास दिलाया कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों से संबंधित मांगों को जल्द सरकार तक पहुंचाया जाएगा। सरकारी दफ्तरों में स्वतंत्रता सेनानी के परिवारों को पूरा सम्मान दिया जाए व उनके काम पहल के आधार पर किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस पर करवाए जाने वाले समागम में उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके आल इंडिया सदस्य गुरइंद्रपाल सिंह संगरूर, हरभजन कौर खन्ना के अलावा राज्य सचिव मेजर सिंह बरनाला, खजानची भरपूर सिंह, मोहकम सिंह फ्रीडम फाइटर पटियाला, राय सिंह पतंगा स्वतंत्रता सेनानी , गुरदेव सिंह सुनाम स्वतंत्रता सेनानी, दर्शन सिंह व त्रिलोचन सिंह स्वतंत्रता सेनानी , दलजीत सिंह, जगदीश धनेठा, बलविदर सिंह लुधियाना, बलजीत सिंह, मनजीत सिंह, हरिदर सिंह, जसवंत सिहं, अवतार सिंह, निर्मल सिंह, मलकीत सिंह, मंगल सिंह, शिगारा सिंह, चेतन सिंह आदि उपस्थित थे।