'बरनाला को करेंगे लावारिस पशुओं से मुक्त'
जागरण संवाददाता, बरनाला: स्थानीय शहर निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते
जागरण संवाददाता, बरनाला: स्थानीय शहर निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए धनौला रोड के अंडरब्रिज के निर्माण कार्य की शुरुआत डीसी बरनाला घनश्याम थोरी व प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उपाध्यक्ष केवल ¨सह ढिल्लों ने कराई। गौरतलब है कि इस रेलवे अंडरब्रिज का नींव पत्थर जनवरी 2016 में रखा गया था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद केवल ¨सह ढिल्लों ने धनौला रोड के लिए फंड मंजूर कराए। वहीं, वीरवार को 4 करोड़ 19 लाख की लागत से बनने वाले इस अंडरब्रिज के काम की शुरुआत की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में कई समस्याएं हैं। शहर की समस्याओं को एक एक करके हल किया जाएगा। यहां के लोगों को काम दिखेगा। बरनाला को लावारिस पशुओं से भी मुक्त किया जाएगा। इस अवसर पर राजनीतिक सलाहकार गुरजीत ¨सह बराड़, कांग्रेस के जिला प्रधान मक्खन शर्मा, व¨रदर कुमार हैप्पी ठेकेदार, हर¨वदर चाहल, मंगत राय मंगा, ¨डपल कांसल, वरुण बत्ता, मनीष कुमार काका, भारत मोदी, राजेश रोबी, दीपक सोनी, र¨वदर अरोड़ा, सुखजीत कौर सुखी, राजीव गोयल, संजू, विनोद कांसल, बीरबल ठेकेदार, ¨डपल उप्पली, अशोक ¨जदल, एडवोकेट सोहन लाल कांसल, सुरेंदर जसधोल, गुरबख्श ¨सह, हेम राज के अलावा शहर के लोग मौजूद रहे।