धनौला में कार्रवाई करने आई पुलिस की टीम को किसानों ने घेरा
धनौला बरनाला कस्बा धनौला में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां व किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन।
संवाद सूत्र धनौला, बरनाला :
कस्बा धनौला में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां व किसान यूनियन डकौंदा के नेताओं ने पराली को आग लगाने वाले किसानों पर कार्रवाई करने के लिए आए पुलिस मुलाजिमों की गाड़ी का घेराव कर पंजाब सरकार, केंद्र सरकार व पुलिस प्रशासन खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यूनियन के ब्लाक प्रधान बलौर सिंह, जरनैल सिंह बदरा, जरनैल सिंह जवंधा पिडी, किसान यूनियन डकौदा के इकाई धनौला के प्रधान दर्शन दास व केवल सिंह आदि ने बताया कि गुरदर्शन सिंह, विंदर सिंह व निर्मल सिंह आदि किसान अपने खेतों में पराली को आग लगा रहे थे। जिन्हें थाना धनौला की पुलिस पार्टी रोकने के लिए वहां पहुंच गई। इस घटना की सूचना मिलते ही समूह संघर्षशील संगठनों के नेता व वर्कर एकत्र होकर पंजाब सरकार, केंद्र सरकार व पुलिस प्रशासन खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जरनैल सिंह बदरा, केवल सिंह, गुरदीप सिंह, जतिन्दर सिंह, सज्जन सिंह, पप्पू सिंह, निक्का सिंह, लक्खा सिंह, मनोहर सिंह, सुखदेव सिंह आदि भी उपस्थित थे।