किसानों ने मंडियों में किया रोष प्रदर्शन
किसानों ने मंडियों में किया रोष प्रदर्शनकिसानों ने मंडियों में किया रोष प्रदर्शनकिसानों ने मंडियों में किया रोष प्रदर्शनकिसानों ने मंडियों में किया रोष प्रदर्शनकिसानों ने मंडियों में किया रोष प्रदर्शनकिसानों ने मंडियों में किया रोष प्रदर्शन
फोटो-02-बीएनएल-31,32 संवाद सूत्र धनौला, बरनाला :
अनाज मंडी धनौला में धान की लिफ्टिंग नहीं होने पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर किसान यूनियन के जनरल सेक्रेटरी जरनैल ¨सह बदरा ने कहा कि मंडियों में विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारी नमी के नाम पर किसानों का धान भर नहीं रहे है, जिससे किसान मंडियों में परेशान हो रहे है, परंतु अब तक जो धान खरीद कर भरा जा चुका है, उसकी भी लिफ्टिंग नहीं हो रही। इससे परेशान किसान मंडियों में ही डेरा जमाने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में धान के लगे अंबार आसमान से बरस रही ओंस से धान ओर भी गीला हो रहा है, परंतु यह सब किसान के खाते में डाला जा रहा है, जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों ने शुक्रवार को गुस्साए किसानों ने रोष प्रदर्शन किया।