रेन वाटर हार्वेस्टिग के लिए कालेज को अढ़ाई लाख रुपये की दान राशि प्रदान की
श्री लाल बहादुर शास्त्री आर्य महिला कालेज को ट्राईडेंट उद्योग समूह के सभापति पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता ने अढ़ाई लाख रुपये की दान राशि प्रदान की।
जागरण संवाददाता, बरनाला
श्री लाल बहादुर शास्त्री आर्य महिला कालेज को ट्राईडेंट उद्योग समूह के सभापति पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता ने अढ़ाई लाख रुपये की दान राशि प्रदान की। अढ़ाई लाख रुपये की दान राशि का चेक ट्राईडेंट उद्योग समूह के प्रतिष्ठित सदस्यों गुरलवलीन सिद्धू व रूपिदर गुप्ता ने पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता की ओर से संस्था को प्रदान किया। संस्था प्रबंधक समिति के उप प्रधान संजीव शैरी, प्रदीप गोयल व सचिव केवल जिदल की उपस्थिति में कालेज प्रधानाचार्य डा. नीलम शर्मा ने प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य डा. नीलम शर्मा ने बताया कि पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता ने यह दान राशि रेन वाटर हारवेस्टिग के लिए संस्था को प्रदान की है। उन्होंने राजेंद्र गुप्ता का आभार व्यक्त किया। पंजाब में गिरते जल स्तर की ओर संकेत करते कहा कि आज पंजाब पानी की दिक्कत का सामना कर रहा है। ऐसे में संस्था द्वारा वर्षा जल संचयन संयंत्र लगाया जाना एक प्रगतिशील कदम है जो राजिद्र गुप्ता के सहयोग के बिना कभी संभव नहीं हो सकता था।
संस्था की प्रबंधकीय समिति की ओर से उप प्रधान संजीव शैरी, प्रदीप गोयल व सचिव केवल जिदल ने भी राजिदर गुप्ता व गुरलवलीन सिंह सिद्धू, रूपिदर गुप्ता का धन्यवाद किया।