विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसान मोर्चे पर डटे भा्िकयू उगराहां के ईकाई प्रधान पंडोरी की मौत

By JagranEdited By:
Published: Thu, 22 Apr 2021 03:55 PM (IST)

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए तीन कृषि कानूनों को रद करवाने को लेकर विगत सात माह से विभिन्न संगठनों की ...और पढ़ें

किसान मोर्चे पर डटे भा्िकयू उगराहां के ईकाई प्रधान पंडोरी की मौत
किसान मोर्चे पर डटे भा्िकयू उगराहां के ईकाई प्रधान पंडोरी की मौत

संवाद सूत्र, बरनाला

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए तीन कृषि कानूनों को रद करवाने को लेकर विगत सात माह से विभिन्न संगठनों की तरफ से बार्डरों पर पक्के मोर्चे पर बैठे भारतीय किसान यूनियन उगराहां के ईकाई प्रधान 60 साल के चमकौर सिंह पंडोरी निवासी पंडोरी की मौत हो गई। मृतक देह का अंतिम संस्कार गांववासियों की हाजरी में गांव पंडोरी की शमशानघाट में किया गया। भारतीय किसान यूनियन उगराहां की ब्लाक महलकलां ईकाई के उप प्रधान हरजीत सिंह दीवाना, महासचिव कुलजीत सिंह वजीदके कलां, राजपाल सिंह पंडोरी की अगुआई में नेताओं व वर्करों ने मृतक किसान चमकौर सिंह पंडोरी की मृतक देह पर झंडा डालने की रस्म अदा की। भाकियू के हरजीत सिंह दीवाना, महासचिव कुलजीत सिंह, रामपाल सिंह, राजिदर सिंह, गुरदीप सिंह ने पंजाब सरकार से किसान परिवार के सिर चढ़ा कर्जा माफ करने की मांग की। भाकियू उगराहां के नेता दर्शन सिंह संधू, चरणजीत सिंह दिओल, बावा सिंह, गुरतेज सिंह, सुखबीर सिंह जौहल, सिमरनजीत सिंह, बलवंत सिंह, प्यारा सिंह, बिट्टू सिंह, कौर सिंह, जगतार सिंह, अमरजीत सिंह, मिट्ठू सिंह, दविदर सिंह आदि ने परिवार के साथ दुख सांझा किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।