मास्टरमाइंड की दामिनी और चांदनी ने फ्रेंच भाषा पास की
फ्रेंच भाषा कोचिग सेंटर में छात्रा द्वारा संस्था से शिक्षा ग्रहण कर फ्रेंच भाषा का टेस्ट पास किया गया।
जागरण संवाददाता बरनाला
मास्टरमाइंड संस्था बरनाला द्वारा चलाए जा रहे फ्रेंच भाषा कोचिग सेंटर में छात्रा द्वारा संस्था से शिक्षा ग्रहण कर फ्रेंच भाषा का टेस्ट पास किया गया। छात्रा दामिनी शर्मा व चांदनी शर्मा ने फ्रेंच भाषा से डेल्फ ए टू का टेस्ट पास कर संस्था का नाम रोशन करने के साथ-साथ माता-पिता व शहर का भी नाम रोशन किया है। डैलफ ए टू टेस्ट इंटरनेशनल स्तर पर करवाया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में विद्यार्थी भाग लेते हैं व 11 जून को टेस्ट चंडीगढ़ में करवाया गया। जिसमें बरनाला की दो छात्राओं द्वारा टेस्ट पास किया गया। एमडी सिगला ने बताया कि अंग्रेजी भाषा के साथ साथ फ्रेंच भाषा की एक ऐसी भाषा है, जो समूह महाद्वीपों में इस्तेमाल व बोली जाती है। लगभग 220 मिलियन से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। फ्रेंच भाषा अंग्रेजी भाषा के महत्व से ही है व कनाडा में पहली व कई अन्य देशों में दूसरी जरूरी भाषा फ्रेंच भाषा है।