ठेका कर्मचारियों ने किया रोष मार्च
बरनाला ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चे के बैनर नीचे जल सप्लाई व सेनिटेशन कंटरेक्टर वर्कर्स ने रैली निकाली।
संवाद सूत्र, बरनाला : ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चे के बैनर नीचे जल सप्लाई व सेनिटेशन कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड व पावरकॉम एंड ट्रास्को द्वारा शहर में रोष रैली की गई। इस रोष रैली को संबोधित करते हुए जिला प्रधान सर्बजीत सिंह ताजोके व चमकौर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की बजाए वेलफेयर एक्ट-2016 को तोड़ने व कच्चे मुलाजिमों की छंटनी कर रही है, जिसके विरोध में समूह कच्चे मुलाजिमों में रोष की लहर है। रोष मार्च को संबोधित करते हुए सर्कल प्रैस सचिव हरप्रीत सिंह राजिया ने कहा कि 10 अक्टूबर को समूह विभागों के कच्चे मुलाजिमों द्वारा एक दिवसीय हड़ताल कर मोर्चे के बैनर नीचे बठिडा में अनाज मंडी में परिवार व बच्चों सहित प्रदेश स्तरीय महा रैली की जाएगी, जिसकी तैयारी के लिए मोर्चे द्वारा कच्चे मुलाजिमों की तैयारियां संबंधी मीटिग करवाई जा रही है व 10 अक्टूबर की महा रैली को लेकर शुक्रवार को शहर में रोष रैली की गई। जिसमें जिले के वर्करों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो वह आने वाले दिनों में संघर्ष को तीव्र करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर हरविदर सिंह, लखवीर सिंह, मेवा सिंह, गुरमीत सिंह आदि के अलावा अन्य उपस्थित थे।