सिविल डिफेंस वार्डन इमरजेंसी सेवाओं के लिए रहें चौकस : रछपाल
भारत सरकार के आदेशों के अनुसार व कमांडेंट पंजाब होम गार्ड व सिविल डिफेंस संगरूर रछपाल सिंह धुरी के दिशा निर्देशों में सीडीआइ कुलदीप सिंह ने सिविल डिफेंस बरनाला के वार्डनों महिद्र कपिल (डिप्टी चीफ वार्डन) चरनजीत कुमार मित्तल अखिलेश बांसल किशोर कुमार इकबाल सिंह व अशोक शर्मा के साथ बैठक की।
जागरण संवाददाता, बरनाला : भारत सरकार के आदेशों के अनुसार व कमांडेंट पंजाब होम गार्ड व सिविल डिफेंस संगरूर रछपाल सिंह धुरी के दिशा निर्देशों में सीडीआइ कुलदीप सिंह ने सिविल डिफेंस बरनाला के वार्डनों महिद्र कपिल (डिप्टी चीफ वार्डन) चरनजीत कुमार मित्तल, अखिलेश बांसल, किशोर कुमार, इकबाल सिंह व अशोक शर्मा के साथ बैठक की। इस दौरान हिदायत दी कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सिविल डिफेंस बरनाला के अधिक से अधिक वालंटियर चौकस रहें ताकि इमरजेंसी में उनकी सेवाएं ली जा सकें। सीडीआइ कुलदीप सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर पंजाब के गांवों व शहरों की समाजसेवी संस्थाएं बढ़-चढ़ कर योगदान डाल रही हैं, जिससे सूबे की भाईचारक सांझ बनी रहे। इस अवसर पर फैसला लिया कि हर सिविल डिफेंस वार्डन अपने अधिकार क्षेत्र में जुझारू व समाजसेवी युवकों को साथ लेकर चलेंगे, जिससे किसी भी मुश्किल समय लोगों की मदद की जा सके।