दहेज के मामले में एक पर केस दर्ज
धनौला बरनाला थाना धनौला की पुलिस ने दहेज के मामले में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 03:50 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 11:41 PM (IST)
संवाद सूत्र धनौला, बरनाला : थाना : धनौला की पुलिस ने दहेज के मामले में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। एएसआइ भोला सिंह ने बताया कि परमजीत कौर पत्नी लक्खा सिंह पुत्र सिगारा सिंह निवासी कुबड़वाल ने एसएसपी दफ्तर बयान दर्ज करवाया है कि उसकी शादी 2017 में लक्खा सिंह के साथ हुई थी, जोकि लक्खा सिंह की दूसरी शादी थी। लक्खा सिंह के पहले शादी में एक लड़का व दूसरी शादी में भी एक लड़का है। ससुराल परिवार उसकी मारपीट भी करता है व परमजीत कौर को घर से निकाल 5 लाख रुपयों की मांग की है। जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान है। एएसआइ भोला सिंह ने बताया उन्होने लक्खा सिंह पर केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें