विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर के बाहर खड़ी थी कार, पति को धक्का देकर प्रेमी के साथ महिला फरार

Published: Thu, 22 Jan 2026 10:09 PM (IST)

बरनाला में मुकेश कुमार ने अपनी पत्नी शेरल शांडिल्य बख्शी और उसके प्रेमी हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी के खिलाफ शिकायत ...और पढ़ें

प्रेमी के साथ महिला फरार। फोटो सांकेतिक

प्रेमी के साथ महिला फरार। फोटो सांकेतिक

HighLights

  1. पत्नी प्रेमी संग घर से नकदी-सोना लेकर फरार।

  2. मुकेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

  3. 2 लाख नकद, 10 तोले सोने की चोरी।

जागरण संवाददाता, बरनाला। थाना सिटी-वन बरनाला को केसी रोड निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को बयान दिया कि 12 जनवरी 2026 को जब वह काम से घर लौट रहा था, तो उसने देखा कि उसके घर के बाहर एक सिल्वर रंग की ग्लेंज़ा कार खड़ी थी। कार में हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी सवार था।

मुकेश की पत्नी शेरल शांडिल्य बख्शी हाथ में बैग लिए कार में बैठने लगी, टोकने पर हरप्रीत ने मुकेश को धक्का दिया और उसकी पत्नी को साथ लेकर फरार हो गया।

मुकेश ने बताया कि अलमारी चेक करने पर पता चला कि उसकी पत्नी 2 लाख रुपये नकद और 10 तोले सोने का बिस्किट चोरी कर ले गई है। पुलिस ने पत्नी और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।