बरनाला के गांव कालेके में जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, एक की मौत; दो गंभीर घायल
जिले के गांव कालेके में जमीनी विवाद को लेकर चली गोली में एक व्यक्ति की मौत दो गंभीर घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को सिविल अस्पताल बरनाला में उपचार अधीन रखा गया है।
बरनाला [हेमंत राजू]। जिले के गांव कालेके में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में झगड़ा हो गया, इस झगड़े में एक गुट के सदस्यों ने राइफल के साथ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई व दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल बरनाला में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया।
डीएसपी सिटी बरनाला लखबीर सिंह टिवाना को ब्यान दर्ज करवाते घटना के बारे में जानकारी देते जसमनदीप सिंह निवासी कालेके ने बताया कि उनका जमीन को लेकर प्रदीप सिंह, मनिया, भरपूर सिंह व गिंदर सिंह के साथ काफी लंबे समय से झगड़ा चलता आ रहा है। सोमवार को सुबह खेत में ही प्रदीप सिंह, मनिया, भरपूर सिंह व गिंदर सिंह जिनके पास राइफल थी ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने के कारण 37 वर्षीय कुलविंदर सिंह की मौत हो गई। जबकि जसमेल सिंह व गुरकीरत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जल्द आरोपित पुलिस हिरासत में होंगे
सिविल अस्पताल में पहुंचे एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क व डीएसपी लखवीर सिंह टीवाना ने बताया कि जमीनी विवाद में कुलविंदर सिंह की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस गाेली चलाने वाले लोगाें की तलाश में जुट गई है, जल्द ही आरोपित पुलिस की हिरासत में होंगे।