यूथ कांग्रेस चुनाव बरनाला में 610 थे, पड़े 643, बढ़ा विवाद
बरनाला जिला यूथ कांग्रेस के चुनाव का नतीजा शनिवार 2 बजे आया तो वहां पर हंगामा हो गया।
संवाद सहयोगी, बरनाला :
जिला यूथ कांग्रेस के चुनाव का नतीजा शनिवार दो बजे आया, तो वहां पर हंगामा हो गया। जिला चुनाव में जिला प्रधान के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। चुनाव नतीजे में कुल 610 वोट थे, जबकि भुगतान 643 वोट का सामने आया, जिससे हर किसी को हैरान कर दिया। हलका महलकलां से गगनदीप कुंडल को 52 व सुखविदर सिंह सुखा को 57 वोट मिले। इसी प्रकार हलका भदौड़ से चुनाव मैदान में गुरलाल सिंह भुल्लर को 66 व हरजीवन सिंह सिद्धू को 78 वोट मिले। परंतु दोनों उम्मीदवारों हलका महलकलां से गगनदीप कुंडल व हलका भदौड़ से गुरलाल सिंह भुल्लर द्वारा नतीजे से नराजगी जताते हंगामा शुरू कर दिया व उनके समर्थकों ने भी विरोध किया व काउंटिग सैल में हंगामा होता देख जिला चुनाव अधिकारी लुकेश भारद्धाज व पोलिग इंचार्ज तलविदर सिंह ने मामला हाईकमान के पास भेजा दिया।
हलका महलकलां से उम्मीदवार गगनदीप कुंडल ने नतीजे में गड़बड़ी का आरोप लगाया। तो वहीं हलका भदौड़ से उम्मीदवार गुरलाल सिंह भुल्लर ने चुनाव नतीजे पर गड़बड़ी का आरोप लगाते काउंटिग रूम में हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों उम्मीदवारों ने नतीजे को लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना होने का ऐलान किया। जिला चुनाव अधिकारी द्वारा दोनों हलकों का नतीजा होल्ड पर रख उच्च अधिकारियों को बता दिया है। नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा द्वारा हंगामा शुरू होने पर सब को शांत करवाया गया। ये रहे नतीजे
जिला यूथ कांग्रेस के चुनाव में 345 वोट हासिल करके हरदीप सिंह सोढ़ी जिला यूथ कांग्रेस प्रधान व 142 वोट हासिल करके रवि आदिवाल जिला वाइस प्रधान यूथ कांग्रेस बने। इनके मुकाबले में उम्मीदवार हरदीप सिंह व पूर्व जिला यूथ कांग्रेस प्रधान डिपल उप्पली खड़े थे। 295 वोट हासिल करके अमनदीप सिंह जिला यूथ कांग्रेस जरनल सेक्रटरी व 139 वोट हासिल करके सुखजिदर सिंह वाइस जिला यूथ कांग्रेस जरनल सेक्रेटरी बने। इनके मुकावले में लवप्रीत सिंह को 88 वोट मिले। हलका बरनाला से विक्रम सिंह विक्की ढोली 172 वोट हासिल करके यूथ कांग्रेस हलका बरनाला से प्रधान व 43 वोट हासिल करके गुरजीत सिंह वाइस प्रधान यूथ कांग्रेस बने। इनके मुकाबले धर्म सिंह को 21 व कुलदीप सिंह को 15 वोट मिले। जिला जर्नल सेक्रेटरी के चुनाव में 88 वोट, हलका महलकलां से 3, हलका भदौड़ से 11 व हलका बरनाला से 77 वोट रद्द हुए।