विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरनाला में सब्जी मंडी बंद, नए शैड आवंटन में भेदभाव के खिलाफ सड़क पर उतरे आढ़ती

Published: Tue, 15 Sep 2026 01:07 PM (IST)

बरनाला सब्जी मंडी एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए मंडी बंद कर दी है। पुराने आढ़तियों ...और पढ़ें

मार्केट कमेटी के खिलाफ आढ़तियों का हल्लाबोल।

मार्केट कमेटी के खिलाफ आढ़तियों का हल्लाबोल।

HighLights

  1. मार्केट कमेटी के खिलाफ सब्जी मंडी एसोसिएशन ने किया रोष प्रदर्शन

  2. नए शैड में जगह आवंटन को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया

  3. पुराने आढ़तियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मंडी बंद

हेमंत राजू, बरनाला। मार्केट कमेटी बरनाला की ओर से सब्जी मंडी के नए शैड के नीचे नए आढ़तियों को अधिक जगह देने के आरोप में सब्जी मंडी एसोसिएशन ने सोमवार व मंगलवार को मंडी बंद रखकर मार्केट कमेटी व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन के प्रधान गौरव कुमार गौरा, दलजीत सिंह व अन्य आढ़तियों ने कहा कि नए शैड के नीचे जगह आवंटित करने में पुराने आढ़तियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इस कारण आढ़तियों में रोष बढ़ रहा है। मार्केट कमेटी के जिला मंडी अफसर, सचिव व चेयरमैन पर कुछ नए आढ़तियों को शैड के नीचे अधिक जगह देने के आरोप लगाए।

पुराने आढ़तियों को किनारे करने का आरोप

उन्होंने कहा कि लंबे समय से मंडी में कारोबार कर रहे पुराने आढ़तियों को उनके मुताबिक जगह नहीं दी जा रही है। इससे पुराने आढ़तियों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मांगों और समस्या को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा है, लेकिन उचित समाधान नहीं होने के कारण उन्हें मंडी बंद करने का फैसला लेना पड़ा। मंगलवार को सब्जी मंडी में कारोबार पूरी तरह प्रभावित रहा और आढ़तियों ने एकजुट होकर मार्केट कमेटी व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।

तीसरे दिन बंद रहेगी बरनाला सब्जी मंडी

सब्जी मंडी एसोसिएशन बरनाला के प्रधान प्रदीप कुमार सिंगला व मीत प्रधान उजिंदर सिंगला तित्तर व एसोसिएशन के प्रधान गौरव कुमार गौरा ने बताया कि बुधवार को भी सब्जी मंडी मुकम्मल तौर पर बंद रहेगी।

उन्होंने कहा कि जब तक पुराने आढ़तियों के साथ हो रहे कथित भेदभाव को दूर नहीं किया जाता और जगह आवंटन को लेकर उचित फैसला नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- बॉक्सिंग में बरनाला के मनिंदर सिंह ने गाड़े झंडे, स्वर्ण पदक जीतकर रोशन किया नाम