आम आदमी पार्टी के वर्करों ने कृषि सुधार कानून की प्रतियां जलाई
आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों ने कृषि सुधार कानून की कापियां जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया।
संवाद सहयोगी तपा, बरनाला : आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों ने कृषि सुधार कानून की कापियां जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी क्षेत्र भदौड़ के वरिष्ठ नेता लाभ सिंह उगोके ने कहा कि पिछले दो माह से पंजाब समेत पूरे भारत के किसान दिल्ली में कृषि कानून को रद करवाने के लिए आंदोलन में डटे हुए हैं, लेकिन केंद्र सरकार कृषि सुधार कानून को रद करने का नाम तक नहीं ले रही। जबकि इस आंदोलन में 70 के करीब किसानों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने कृषि कानून रद ना किए तो वह इससे भी तीखा संघर्ष शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के वर्कर 26 जनवरी को किसानों द्वारा निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च में भी भाग लेंगे। इस अवसर पर जसविदर चट्ठा, कुलविदर चट्ठा, नारायण पंधेर व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
किसानों की भूख हड़ताल समाप्त, तीसरे दिन भी नहीं हुई शुरू
बरनाला : रेलवे स्टेशन बरनाला पर किसानों ने कृषि कानून को रद्द करवाने के लिए भूख हड़ताल पिछले साल दिसंबर से जारी है। लेकिन त्योहारो व माघी को लेकर यह भूख हड़ताल समाप्त की गई है। जिसको तीसरे चरण में कुछ दिनों बाद शुरु किया जाएगा व शुक्रवार को भूख हड़ताल नहीं की गई। इसी तरह किसानों द्वारा रेलवे स्टेशन पार्किग, आधार माल, बरनाला बाजाखाना रोड शापिग मॉल, धनौला, संघेडा, पेट्रोल पंप, भाजपा के जिला प्रधान यादविदर शंटी समेत बड़बर व महलकलां टोल प्लाजा, भाजपा पंजाब नेता अर्चना दत्त समेत जिले में 12 अलग अलग जगहों पर कृषि कानून को रद्द करवाने के लिए पक्का मोर्चा लगा बैठे हैं।