66 केवी की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर
बरनाला लक्खी कलोनी निवासी एक व्यक्ति 66 केवी बिजली की तारों से लगने के कारण गंभीर घायल हो गया। जानकारी अनुसार विजय कुमार पुत्र कर्मचंद निवासी लक्खी कलोनी सुबह 6.45 पर किसी काम से छत पर गया परंतु वहां अचानक 66 केवी बिजली की तारों की चपेट में आने के कारण गंभीर घायल हो गया। जब परिवारिक सदस्यों को इस घटना का पता चला
संवाद सूत्र, बरनाला : लक्खी कालोनी निवासी एक व्यक्ति 66 केवी बिजली की तारों से करंट लगने के कारण गंभीर घायल हो गया। विजय कुमार पुत्र कर्मचंद निवासी लक्खी कलोनी सुबह 6.45 पर किसी काम से छत पर गया, परंतु वहां अचानक 66 केवी बिजली की तारों का करंट लगने के कारण गंभीर घायल हो गया। जब परिवारिक सदस्यों को इस घटना का पता चला, तो उन्होंने तुरंत उसे सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया, परंतु सिविल अस्पताल में उपस्थित डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत को गंभीर देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया।