लड़की से छेड़छाड़ करने से रोकने पर किया हमला
गांव सुल्तानविड में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षो में झगड़ा हो गया।
संवाद सहयोगी, अमृतसर: गांव सुल्तानविड में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षो में झगड़ा हो गया। झगड़े में महिला के सिर पर चोट लगी है।
हरगोबिद नगर गांव सुल्तानविड दोबुरजी लिक रोड निवासी सर्बजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि हीरा सिंह निवासी गांव सुल्तानविड सिंह उसकी बेटी को गंदी नजरों से देखता है। उसे परेशान करता रहता है। जब उसने रोका तो हीरा सिंह ने गाली ग्लोज करते हुए उसके साथ मारपीट की। तेजधार हथियार से हमला करके उसे घायल कर दिया। इस की शिकायत सुल्तानविड पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है।
वहीं हीरा सिंह के जीजा दलबीर सिंह ने कहा कि हीरा सिंह पर लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं। हीरा सिंह ने किसी भी लड़की से छेड़छाड़ नहीं की। किसी पुरानी तकरार को लेकर सरबजीत कौर व उसके परिवारिक स्दस्यो ने हीरा सिंह से मारपीट की है।
उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआइ हरजीत सिंह ने कहा कि सरबजीत कौर की मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।