Move to Jagran APP

महिला ने खुद का सुहाग मिटाने के लिए रची ऐसी साजिश, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

सरकारी सेवा में कार्यरत एक महिला ने ऐसी साजिश रची जिसके के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। महिला ने अपना सुहाग मिटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 06:46 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 09:07 PM (IST)
महिला ने खुद का सुहाग मिटाने के लिए रची ऐसी साजिश, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
महिला ने खुद का सुहाग मिटाने के लिए रची ऐसी साजिश, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

जेएनएन, अमृतसर। सरकारी सेवा में कार्यरत एक महिला ने ऐसी साजिश रची जिसके के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। महिला ने अपना सुहाग मिटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची। उसने दो युवकों को रुपयों का लालच दे पति को जहर भरा इंजेक्शन देकर मारने के लिए तैयार किया। युवकों ने चुपचाप मामले की जानकारी पुलिस को दी और महिला की साजिश का पर्दाफाश किया।

loksabha election banner

लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान मंदीप सिंह बब्बी ने बताया कि खंड वाला की रहने वाली एक महिला एक सरकारी विभाग में नौकरी करती है। उसका पति भी हेल्थ विभाग में नौकरी कर रहा है। आरोपित महिला ने लोगों का करीब 10-12 लाख रुपये का कर्ज देना है। महिला के पति के नाम पर कुछ प्रॉपर्टी है। सरकारी पीएफ भी जमा है। ऐसे में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की साजिश रच डाली।

महिला ने इलाके के दो युवकों रवि और शाला के साथ बात की और दोनों को करीब 70-80 हजार रुपये देने का लालच भी दिया। आरोपित महिला ने पति को इंजेक्शन लगाकर खत्म करने की साजिश रची। दोनों युवकों ने महिला की बात मान ली, लेकिन दोनों ने आकर सारी बात उन्हें बताई और कहा कि वे व्यक्ति को बचाना चाहते हैं।

इसके बाद उन्होंने पुलिस के साथ संपर्क किया और पूरी योजना के तहत दोनों युवक महिला के घर गए। पुलिस को भी पीछे से भेजा गया। इसी दौरान पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और इस साजिश में शामिल एक पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया है। उधर, पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि उनके पास भी यही सूचना आई थी कि महिला अपने पति को मरवाने की योजना बना रही है। फिलहाल महिला व कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया है और सारे फैक्ट वेरिफाई किए जा रहे हैं। वेरिफाई करने के बाद ही पुख्ता कार्रवाई का जाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.