Move to Jagran APP

महिला के दामाद से बन गए अवैध संबंध, पति रोड़ा बना तो किया यह हाल

पति शारीरिक रूप से कमजोर होने लगा तो महिला के संबंध अपने दामाद से बन गए। पति रोड़ा बना तो महिला ने दामाद के संग मिलकर पति की हत्या कर दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 28 Aug 2018 03:06 PM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 05:53 PM (IST)
महिला के दामाद से बन गए अवैध संबंध, पति रोड़ा बना तो किया यह हाल
महिला के दामाद से बन गए अवैध संबंध, पति रोड़ा बना तो किया यह हाल

जेएनएन, अजनाला/अमृतसर। पति शारीरिक रूप से कमजोर होने लगा तो महिला के संबंध अपने दामाद से बन गए। इस बात का पता जब महिला के पति को चला तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर महिला ने अपने दामाद के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव ठिकाने लगा दिया। नौ महीने की गई हत्या के मामले में अब पुलिस ने उसकी पत्नी व दामाद को गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

अवैध संबंधों में अंधी बनी परमजीत कौर ने दामाद धर्मवीर सिंह के साथ मिलकर पति बल¨वदर सिंह की निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि मरने वाला दोनों (सास-दामाद) के बीच बने संबंधों में रोड़ा बनने लगा था। डीएसपी अजनाला हरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपितों को धर लिया गया है। हत्यारोपियों से पूछताछ की जा रही है कि नौ महीने पहले गायब हुए बल¨वदर सिंह की हत्या किस तरह की गई थी और उसके शव को कहां और कैसे ठिकाने लगाया गया।

मृतक के पिता सूरता सिंह ने बताय कि उसका बेटा बलविंदर सिंह उर्फ चौधरी मजदूरी कर परिवार चला रहा था। कुछ साल पहले बलविंदर सिंह ने अपनी बेटी की शादी लोपोके थाने के अंतर्गत पड़ते कमासका गांव निवासी धर्मवीर सिंह उर्फ धर्मा के साथ कर दी थी। शादी के कुछ दिन बाद धर्मवीर ने पत्नी ससुराल गांव (रडाला) में ही रहने लगा।

सूरता सिंह ने बताया कि उसका बेटा बलविंदर सिंह शारीरिक रूप से ठीक नहीं था। इस दौरान बलविंदर की पत्नी परमजीत कौर के नजदीक आने लगी। धीरे-धीरे दोनों में अवैध संबंध स्थापित हो गए। इस बारे में बलविंदर को पता चल गया। उसने पिता (सूरता सिंह) को भी इसकी जानकारी दी। परिवार में चल रहे उक्त संबंधों का सूरता सिंह ने बेटे के साथ मिलकर विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद परिवार में रोजाना झगड़ा रहने लगा।

लगभग नौ महीने पहले बलविंदर अचानक घर से गायब हो गया। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस को किसी खबरी ने उक्त घटनाक्रम में बलविंदर सिंह की हत्या की जानकारी दी। इसके बाद दामाद और सास को गिरफ्तार कर लिया गया।

पता लगाया जा रहा शव कहां ठिकाने लगाया

डीएसपी हरप्रीत सिंह ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद शव कहां ठिकाने लगाया गया था। उन्होंने कहा कि एसएचओ राजासांसी को दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.