विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्‍नी बार-बार प्रेमी संग हो जाती थी फरार, परेशान पति ने दे दी जान

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 26 Jul 2017 02:59 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jul 2017 04:52 PM (IST)

एक व्‍यक्ति की पत्‍नी उसे और बच्‍चों को छोड़कर बार-बार प्रेमी के साथ भाग जाती थी। वह उसे मनाकर ले ...और पढ़ें

पत्‍नी बार-बार प्रेमी संग हो जाती थी फरार, परेशान पति ने दे दी जान
पत्‍नी बार-बार प्रेमी संग हो जाती थी फरार, परेशान पति ने दे दी जान

जेएनएन, अमृतसर। पत्नी बार-बार प्रेमी के साथ भाग जाती थी। प‍ति हर बार उसकी मान-मनौव्‍वल कर वापस ले आता था और वह फिर एक प्रेमी के साथ भाग जाती है। इससे पति आजिज आ गया और लोगाें के तानों से परेशान हो गया। इस बार फिर पत्‍नी अपने प्रेमी के साथ चली गई ताे दुखी प‍ति ने खुदकुशी कर ली। उसकी छोटी-छोटी दो बेटियां हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना शहर के मजीठा रोड क्षेत्र के तुंगबाला की है। यहां रहनेवाले युवक की एक युवती से कुछ साल पहले शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। बताया जाता है कि युवक की पत्‍नी का शहर के 88 फुट इलाके के एक युवक से अवैध संबंध स्‍थापित हो गया।

यह भी पढ़ें: दिव्‍यांग बेटे का कष्‍ट मां से देखा न गया, उठाया दिल दहला देने वाला कदम

इसका पता चलने पर पति ने पत्‍नी को समझाया और लोकलाज की दुहाई दी, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। वह एक दिन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। बाद में मान-मनौव्‍वल कर पति उसे वापस ले आया। इसके बाद भी वह कई बार प्रेमी युवक के साथ भागी। वह पति और बेटियों को छोड़कर चार बार प्रेमी के साथ भाग चुकी थी। इस कारण पति को लोगों के ताने भी सुनने पड़ते थे।

पिछले 22 जून को म‍हिला एक बार फिर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इसके बाद वह वापस नहीं अाई। उसने पत्‍नी को घर वापस लाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं लौटी। इससे वह परेशान हो गया। मंगलवार को दोपहर में उसने घर में पंखे में चुन्‍नी बांधकर गले में फंदा लगाकर जान दे दी। उस समय उसकी ढ़ाई साल की बंटी भी घर में थी।

यह भी पढें: कारगिल विजय दिवस : कुर्बानी के जज्‍बे को सलाम, पिता ने दी जान तो बेटों ने संभाली कमान

बेटी ने इस बारे में पड़ोस के लाेगों को बताया तो वे भागकर उसके घर में पहुंचे। वहां उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस काे सूचना दी। पुलिस ने वहां पहुंच कर शव को उतारा और पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।