Move to Jagran APP

अब तक 1450 बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

वॉयस ऑफ अमृतसर ने रविवार को सरकारी एलीमेंट्री स्कूल लुद्दड़ ब्लॉक मजीठा में जॉय ऑफ गि¨वग अभियान के तहत स्कूल के विद्यार्थियों को गर्म कपड़ों का वितरण कर इस वर्ष के अभियान को संपन्न किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 12:19 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 12:19 AM (IST)
अब तक 1450 बच्चों को बांटे गर्म कपड़े
अब तक 1450 बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

जागरण संवाददाता, अमृतसर

loksabha election banner

वॉयस ऑफ अमृतसर ने रविवार को सरकारी एलीमेंट्री स्कूल लुद्दड़ ब्लॉक मजीठा में जॉय ऑफ गि¨वग अभियान के तहत स्कूल के विद्यार्थियों को गर्म कपड़ों का वितरण कर इस वर्ष के अभियान को संपन्न किया। इस दौरान संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि वॉयस ऑफ अमृतसर ने इस वर्ष हर माह सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को सामान का वितरण करने के लिए कैंप लगाए हैं। इसमें बच्चों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े बांटे गए।

संस्था के सदस्य गौरव अरोड़ा, राज¨वदर पाल शर्मा, हरमीत ¨सह जैम व एहतेशाम खान ने इस अभियान में विशेष योगदान दिया। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण का प्रहरी बनने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को ग्रीन क्रिसमस व नया साल मनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। प्रधान सीनू अरोड़ा ने कहा कि इस वर्ष संस्था ने 1100 विद्यार्थियों को गर्म कपड़े वितरण का संकल्प लिया था। अब तक 1450 बच्चों को सामान वितरित किया गया है। इसके लिए वालंटियर्स ने जी जान से मेहनत की है।

इस दौरान ओलंपियन बलबीर ¨सह रंधावा ने बच्चों को खेलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के समूह स्टाफ व लुद्दड़ गांव की पंचायत ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में राज मो¨हदर छीना, गौरव अरोड़ा, शाह, एहतेशाम खान, राजा इकबाल, राखी वरमानी सहगल, तरुण अग्रवाल, द¨वदर कंबोज, पीएन शर्मा, लाइब्रेरियन प्रभजोत कौर, मोहित आंचल, राज¨वदर पाल शर्मा, सिमरजीत ¨सह, रिशभ, नीतिश जैन, सिमरजोत, राहत अरोड़, ईशा अरोड़ा, बलबीर रंधावा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.