Move to Jagran APP

पंजाब बंद के बाद फिरोजपुर में वाल्मीकि बस्ती पर 100 लोगों का हमला, सौ राउंड फायरिंग; 12 जख्मी

वाल्मीकि समुदाय द्वारा गत दिवस आहूत पंजाब बंद कई जगह हिंसक हुआ। कुछ लोगों ने घरों में घुसकर भी हमला किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 09:43 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 10:30 AM (IST)
पंजाब बंद के बाद फिरोजपुर में वाल्मीकि बस्ती पर 100 लोगों का हमला, सौ राउंड फायरिंग; 12 जख्मी
पंजाब बंद के बाद फिरोजपुर में वाल्मीकि बस्ती पर 100 लोगों का हमला, सौ राउंड फायरिंग; 12 जख्मी

जेएनएन, जालंधर/फिरोजपुर। कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित धारावाहिक 'राम-सिया के लव-कुश' में भगवान वाल्मीकि जी की जीवनी को तोड़मरोड़ कर पेश करने के विरोध में बुलाया गया पंजाब बंद हिंसक हो गया। दिनभर हुई छिटपुट हिंसा के बाद फिरोजपुर के गांव शेरखां में रात करीब साढ़े आठ बजे मौजूदा कांग्रेस सरपंच के भतीजे आरोपित मलकीत सिंह ने शराब के नशे में कुछ लोगों के साथ मिलकर लोगों के घरों में घुसकर उनपर हमला कर दिया। हमलावरों ने करीब सौ राउंड हवाई फायरिंग की। वे कृपाण, गंडासा व डंडों से लैस थे। गांववासियों के अनुसार हमलावर 100 से अधिक थे। उन्होंने तेजधार हथियारों से लोगों पर वार किए। इस हमले में 12 लोग जख्मी हो गए, जिन्में बच्चे महिलाएं और युवक शामिल हैं।

loksabha election banner

वाल्मीकि बिरादरी के शाम सुंदर ने बताया कि कांग्रेस सरपंच के भतीजे ने आरोपितों ने बच्चों महिलाओं को घरों से निकालकर पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने सरकार से कार्रवाई की मांग की है। घायलों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डीएसपी सतनाम सिंह व थाना कुलगढ़ी के प्रभारी गांव शेरखां में पहुंचे और जांच शुरू की। सभी आरोपित फरार हो गए।

गांववासियों का कहना है कि आरोपितों ने खुद को भी घायल कर लिया। जब वे सिविल अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे तो वाल्मीकि समुदाय की सदस्यों को वहां देखकर गाड़ी भगाकर वापस लौट गए। एसएसपी के निर्देश पर थाना कैंट प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम सहित सिविल अस्पताल में पहुंचे और चौकसी बढ़ा दी।

कई जगह मारपीट-तोडफ़ोड़, नकोदर में चली गोली, अमृतसर में शताब्दी रोकी

बंद की अपील जालंधर से की गई थी, इसलिए इसका असर भी जालंधर के साथ लगते जिलों में ज्यादा दिखा। लुधियाना में यह बेअसर रहा। मालवा बेल्ट में फिरोजपुर, फाजिल्का, संगरूर व बरनाला को छोड़ अन्य जिलों में इसका खास असर नहीं दिखा। जालंधर में बाजार लगभग पूरी तरह बंद रहा। प्रदर्शनकारियों ने जालंधर में टायरों को आग लगा दी। नकोदर में गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। कई सब्जी विक्रेताओं की सब्जी सड़क पर बिखेर दी गई।

अमृतसर व जालंधर में प्रदर्शनकारियों ने तलवारों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर-दिल्ली शताब्दी ट्रेन को 45 मिनट तक रोके रखा। फाजिल्का में दुकानदार व वाल्मीकि समुदाय के लोगों में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यापारी घायल हो गया। फिरोजपुर में भी तोडफ़ोड़ हुई। कपूरथला में बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। कुछ शरारती तत्वों ने तीन दुकानों में तोडफ़ोड़ की और प्रदर्शन किया। नवांशहर, बरनाला व संगरूर में लोगों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। समुदाय के लोग देश भर में इसके प्रसारण पर रोक लगाने व डायरेक्टर, निर्माता व कलाकारों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

सीएम ने दिए विवादित धारावाहिक के प्रसारण पर रोक के आदेश, केंद्र से भी अपील

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार रात को विवादित टीवी धारावाहिक 'राम-सिया के लव-कुश' के प्रसारण पर रोक लगाने के आदेश जारी किए। इसके बाद जिला उपायुक्तों ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। शनिवार को विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक युवक को गोली मारे जाने की घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर धारावाहिक के प्रसारण पर रोक लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी कीमत पर राज्य की शांति भंग नहीं होने देगी। उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील की। डीजीपी से राज्य में अमन-शांति बनाए रखने के लिए सख्ती करने को भी कहा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.