अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा, जलियांवाला बाग और पार्टिशन म्यूजियम का भी करेंगे दौरा
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर सोमवार को अमृतसर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। वह श्री हरिमंदिर साहिब में ...और पढ़ें

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज अमृतसर के एक दिवसीय दौरे पर।
HighLights
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर के एक दिवसीय दौरे पर
श्री हरिमंदिर साहिब, जलियांवाला बाग और पार्टिशन म्यूजियम जाएंगे
राजदूत के दौरे को लेकर अमृतसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध
जागरण संवाददाता, अमृतसर। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने आज यानी सोमवार को एक दिवसीय अमृतसर दौरे पर पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर गुरुघर का आशीर्वाद लिया।
इसके अलावा उनके जलियांवाला बाग और पार्टिशन म्यूजियम जाने का भी कार्यक्रम निर्धारित है। राजदूत के अमृतसर दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उनके निर्धारित कार्यक्रम वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं।
-1790577186475.webp)
सर्जियो गोर के दौरे का प्रमुख केंद्र श्री हरिमंदिर साहिब रहेगा। यहां वह माथा टेकने के साथ गुरुघर की मर्यादा के अनुसार दर्शन करेंगे। इसके बाद उनके जलियांवाला बाग और पार्टिशन म्यूजियम जाने का कार्यक्रम है। दोनों स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर संबंधित विभागों की ओर से आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
-1790577205904.webp)
अमेरिकी राजदूत के अमृतसर दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उनके आवागमन के दौरान रूट और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब के हर जिले में कल कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता
