विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी राजदूत के दरबार साहिब पहुंचते ही लहराए गए खालिस्तानी झंडे, ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने की उठी मांग

Published: Mon, 28 Sep 2026 03:07 PM (IST)

अमृतसर में अमेरिकी राजदूत सरजियो गोर के श्री दरबार साहिब दौरे के दौरान खालिस्तानी झंडे दिखाए गए। इमान सिंह मान ...और पढ़ें

खालिस्तान के झंडे लेकर खड़े शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के कार्यकर्ता।

खालिस्तान के झंडे लेकर खड़े शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के कार्यकर्ता।

HighLights

  1. अमेरिकी राजदूत के सामने खालिस्तान के झंडे लहराए गए।

  2. सिखों के धार्मिक मुद्दों पर ज्ञापन देने का प्रयास किया।

  3. ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश की गई।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। भारत में अमेरिकी राजदूत सरजियो गोर के आज (सोमवार) श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचते ही शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के कार्यकर्ताओं ने खालिस्तान के झंडे दिखाए। खालिस्तान झंडे दिखाए जाने के बाद माहौल गरमा गया है। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने राजदूत सरिजयो गोर को ज्ञापन देने का भी प्रयास किया, लेकिन वे विफल रहे।

इस पूरी घटना के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष इमान सिंह मान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे अमेरिकी राजदूत को सिख समुदाय से जुड़े कई बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे।

इमान सिंह मान ने जानकारी दी कि इस ज्ञापन के माध्यम से सिखों की धार्मिक स्वतंत्रता, लंबे समय से जेलों में बंद सिखों की रिहाई और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के लंबे समय से अटके चुनावों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका द्वारा धार्मिक आजादी के मुद्दों को वैश्विक मंचों पर उठाए जाने की सराहना की।

यह भी पढ़ें- पंजाब के फिरोजपुर में दीवारों पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे, आतंकी पन्नू ने 15 अगस्त समारोह के बहिष्कार की दी धमकी

khalistan flags US

खालिस्तान झंडे दिखाते हुए अकाली दल अमृतसर के कार्यकर्ता।

भारत-पाक के बीच तनाव कम करने की मांग

क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए मान ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने की जोरदार मांग रखी। उन्होंने कहा कि दोनों ही पड़ोसी देश परमाणु शक्ति से संपन्न हैं, ऐसे में दोनों के बीच किसी भी तरह का सैन्य टकराव पंजाब की सरहद और वहां रहने वाले लोगों के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है।

यह भी पढ़ें- जालंधर के सरकारी स्कूल में खालिस्तान समर्थक नारे, आतंकी पन्नू के वीडियो ने बढ़ाई चिंता; जांच में जुटी पुलिस

तापी गैस पाइपलाइन प्रयोजना सक्रिय करने की मांग

अकाली दल अमृतसर ने क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए सिंधु जल संधि को फिर से प्रभावी ढंग से लागू करने और तापी गैस पाइपलाइन परियोजना को दोबारा सक्रिय करने की अपील भी अमेरिकी राजदूत के सामने रखी।

उनका मानना है कि इन परियोजनाओं से पंजाब में नए रोजगार पैदा होंगे और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे खास बात यह रही कि मान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश करने की बात कही। 

यह भी पढ़ें- गुरदासपुर जिले में राष्ट्रविरोधी नारे लिखने का मामला: आरोपी की जमानत याचिका खारिज, HC ने की सख्त टिप्पणी