विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kavita Chaudhary Died: 'उड़ान' फेम कविता चौधरी ने दुनिया को कहा अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से अभिनेत्री का निधन

By Agency Edited By: Himani Sharma
Published: Fri, 16 Feb 2024 02:21 PM (IST)

Kavita Chaudhary Died धारावाहिक उड़ान की स्‍टर कविता चौधरी दुनिया को अलविदा कह गई हैं। कविता का दिल का दौरा ...और पढ़ें

दिल का दौरा पड़ने से कविता चौधरी का निधन (सोशल मीडिया)
दिल का दौरा पड़ने से कविता चौधरी का निधन (सोशल मीडिया)

पीटीआई, अमृतसर। दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक उड़ान की स्‍टर कविता चौधरी दुनिया को अलविदा कह गई हैं। कविता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कविता 67 साल की उम्र की थी। अभिनेत्री 1980 के दशक में भारत में सर्फ डिटर्जेंट विज्ञापनों में गृहिणी का रोल अदा कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही कविता को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

अभिनेत्री के भतीजे ने दी जानकारी

चौधरी के भतीजे अजय सयाल ने बताया कि कल रात करीब 8.30 बजे अमृतसर के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्‍हें कुछ दिन पहले ही अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी हालत गंभीर हो गई।

महिला सशक्तिकरण के बारे में है 'उड़ान' की कहानी

कविता चौधरी को महिला सशक्तिकरण के बारे में एक प्रगतिशील शो 'उड़ान' में आईपीएस अधिकारी कल्‍याणी सिंह के किरदार के लिए जाना जाता था। यह शो 1989 और 1991 के बीच दूरदर्शन पर आता था। वहीं अभिनय के अलावा उन्‍होंने धारावाहिक की कहानी खुद ही लिखी थी। साथ ही र्निदेशन भी उन्‍होंने ही किया था। यह शो उनकी बड़ी बहन पुलिस अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्य के जीवन से प्रेरित था।

यह भी पढ़ें: किसानों के विरोध का असर: पंजाब के कारोबारियों का हो रहा रोजाना 1000 करोड़ का नुकसान, मुश्किल में दिल्ली का पर्यटन उद्योग

कोरोना में वापस टीवी पर किया गया था टेलीकास्ट

'उड़ान' में अभिनेता शेखर कपूर ने भी अभिनय किया है। इसकी कहानी एक आईपीएस अधिकारी बनने की इच्छा रखने वाली महिला के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। इस धारावाहिक को महामारी कोरोना के दौरान फिर से दूरदर्शन पर वापस लाया गया था।

अभिनेता अमित बहल ने किया शोक व्‍यक्‍त

कविता चौधरी के निधन पर अभिनेता अमित बहल ने उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने अपने एक्‍स अकाउंट पर लिखा, 'RIP कविता चौधरी। इस बार आपने लंबी उड़ान भर ली है।'

यह भी पढ़ें: दुकानों पर ताला, बाजार में सन्नाटा.... पंजाब में कितना है भारत बंद का असर; तस्वीरों में देखें