दो विवाहिताओं को घर से निकाला
महिला थाना और घरिडा थाने की पुलिस ने विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। आरोप है कि दोनों आरोपित अपनी पत्नियों को अकसर दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : पुलिस ने विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। अमरीन कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 15 नवंबर 2015 को संगरूर के गुरु नानकपुरा निवासी गुरसिमरन सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया और कुछ दिन पहले मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। एएसआइ प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
अन्य मामले में घरिडा थाने की पुलिस ने खासा निवासी विनोद कुमार की बेटी नेहा के बयान पर उसके पति विनोद कुमार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही आरोपित पति ने उसकी पिटाई कर घर से निकला दिया।