अमृतसर में भिड़े दो गुट, एक दूसरे पर जमकर बरसाई ईंटें, गोलियां चलने से इलाके में दहशत
पुलिस ने सूचना के आधार पर राजकुमार मनप्रीत सिंह लाली जितेंद्र सिंह मनीष सिंह हनी करण सिंह सनी विशाल सिंह शालू सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इलाके के लोगों ने बताया कि बीती रात दो पक्षों में झगड़ा हुआ था।
अमृतसर, जेएनएन। मोखमपुरा थाना के अधीन पड़ते रसूलपुर में सोमवार देर रात दो पक्षों आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर गोलियां चली। आरोपितों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर भी जमकर बरसाएं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
फिलहाल पुलिस ने सूचना के आधार पर राजकुमार, मनप्रीत सिंह लाली, जितेंद्र सिंह, मनीष सिंह, हनी करण सिंह, सनी विशाल सिंह, शालू सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इलाके के लोगों ने बताया कि बीती रात दो पक्षों में झगड़ा हुआ था।
देखते ही देखते दोनों एक दूसरे पर पत्थर चलाने लगे और फिर गोलियां चलनी शुरू हो गई। वारदात में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।