धूमधाम से करवाया तुलसी विवाह
श्री दुर्गा माता मंदिर शरीफपुरा में श्रद्धालुओं ने तुलसी विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 09:00 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 09:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अमृतसर : श्री दुर्गा माता मंदिर शरीफपुरा में श्रद्धालुओं ने तुलसी विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान प्रधान सोनू दलेर की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने तुलसी माता की पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा मंदिर परिसर से होते हुए रानी बाजार, तहसील पुरा व अन्य क्षेत्रों से होते हुए मंदिर में जाकर संपन्न हुई। श्री हनुमान जी के स्वरूप शोभायात्रा में नाचते हुए दिखाई दिए। मंदिर परिसर में मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री शालिग्राम व तुलसी विवाह की सभी रस्में निभाई गई। संकीर्तन मंडलियों ने ठाकुर जी का गुणगान किया। इस अवसर पर भंडारा भी लगाया गया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में हाजिरी भरी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें