Move to Jagran APP

जेटली का अमृतसर से था खास लगाव: अश्विनी शर्मा

भारतीय राजनीति के चाणक्य कुशल संगठनकर्ता सरल व सहज और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को उनकी पहली पुण्यतिथि पर शहीद हरबंस लाल खन्ना में पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 11:16 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 11:16 PM (IST)
जेटली का अमृतसर से था खास लगाव: अश्विनी शर्मा

जागरण संवाददाता, अमृतसर: भारतीय राजनीति के चाणक्य, कुशल संगठनकर्ता, सरल व सहज और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को उनकी पहली पुण्यतिथि पर शहीद हरबंस लाल खन्ना में पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा मुख्य तौर पर पहुंचे। कोविड संकटकाल में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश नेता व वरिष्ठ नेताओं को ही आमंत्रित किया गया था। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक, प्रदेश भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा और मलविदर सिंह कंग शामिल हैं। इनके अलावा हजारों की संख्या में पार्टी वर्करों ने अरुण जेटली को वर्चुअली श्रद्धासुमन भेंट किए।

loksabha election banner

अश्विनी शर्मा ने कहा कि अरुण जेटली का जीवन राष्ट्र और समाज को समर्पित रहा है। जेटली ने वित्तमंत्री रहते हुए देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए देश हित में कई महत्वपूर्ण फैसले किए। जेटली का पंजाब विशेषकर अमृतसर से बहुत लगाव था। उन्होंने अमृतसर की जनता को आइआइएम सहित कई विकासकारी योजनाओं का तोहफा दिया। शर्मा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जेटली के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यहां पूर्व मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, अनिल जोशी, बख्शी राम अरोड़ा, राजिदर मोहन सिंह छीना, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, प्रदेश सचिव राजेश हनी, रीना जेतली, राहुल महेश्वरी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, नरेश शर्मा, लविदर बंटी, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिदर पिटू, अजय ओरड़ा, बलदेव राज बग्गा, संजय शर्मा, जुगल किशोर गुमटाला, केवल कुमार, मानव तनेजा, हरविदर सिंह संधू, अविनाश शैला, चंद्र शेखर शर्मा, ऐकतो वोहरा, अलका शर्मा, श्रुति विज, ओम प्रकाश अनार्य, मनोहर सिंह, रघु शर्मा, संजय कुंद्रा, सतपाल डोगरा, अनमोल पाठक, तरुण अरोड़ा ने भी अरुण जेटली को श्रद्धांजलि भेंट की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.