जंडियाला टोल की व्यवस्था टाल मटोल
जंडियाला के समीप बने टोल प्लाजा से लोगों को गुजरने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
अमनदीप सिंह, अमृतसर : जंडियाला के समीप बने टोल प्लाजा से लोगों को गुजरने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। टोल के कारण लंबी लंबी लाइनें लग जाती है। विभाग की ओर से कोई भी येलो लाइन नहीं देने से एककलोमीटर तक जाम लग जाता है। इसके चलते लोगों को घंटों की देरी से मंजिल तक पहुंचना पड़ रहा है। यहां से रोजाना गुजरते प्रीतम सिंह, नवराज सिंह, गुरमीत सिंह, प्रेम कुमार, जयदेव ने बताया कि टोल प्लाजा पर भ्रष्टाचार चरम पर है। कारिदे मुंह पर कपड़ा बांधकर वीआइपी साइट से अपने चहेतों को बिना टोल के जाने दे रहे हैं। हालांकि कई बार इन साइडों में ज्यादा रश होने पर सरकारी गाड़ियों को भी सेंटर में बने टोल से गुजरना पड़ता है जिसके कारण उन्हें भी इस रास्ते में परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने कहा कि दूसरे शहरों में एक किलोमीटर के दायरे में येलो लाइन दी है। अगर गाड़ियों का ज्यादा संख्या येलो लाइन को क्रॉस कर जाती है तो उन्हें बिना टोल के छोड़ दिया जाता है ताकि भीड़ के कारण लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। लेकिन इस जंडियाला हाईवे टोल पर लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सरकार को रोड टैक्स देने पर भी समस्या झेलनी पड़ रही है। निशान सिंह निरपाल सिंह, अमरीक सिंह ने बताया कि टोल के दोनों साइडों पर रूम बने हैं जिस पर कारिदों के लिए टेलीफोन बूथ स्थापित किया है। कारिदे इन रूम में बैठकर ही वाहनों को कंट्रोल करते हैं। बावजूद इसके मुंह पर कपड़ा बांधना विभाग के करिदों को शक के दायरे में खड़ा करता है। प्रदूषण के कारण मुंह पर कपड़ा बांधने की बात हजम नहीं होती। क्योंकि सेंटर में भी टोल काटने वाले मुंह पर कपड़ा बांधे बिना ही बैठे हैं। कई बार ऐसा देखने को मिला है कि कारिदे गाड़ियों मे घुसकर लोगों से बात करते हैं।
भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ने पर होगी कार्रवाई
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रोसेस (ईडीपी) वेंकट राव ने कहा कि साइडों में ज्यादा गाड़ियां खड़ी होने पर प्रदूषण के कारण कारिदे मुंह पर कपड़ा बांध लेते हैं। रही भ्रष्टाचार की बात तो वहां पर कैमरे लगे हुए हैं। अगर कोई भी क ारिदा अवैध वसूली करता पकड़ा जाता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
येलो लाइन का सर्कुलेशन अभी जारी नहीं
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने बताया कि येलो लाइन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर विभाग की ओर से उन्हें कोई सर्कुलेशन जारी होता है तो लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जंडियाला टोल प्लाजा पर भी येलो लाइन लगा दी जाएगी।